भाजपा की 3 अप्रैल को होगी ऐतिहासिक नामांकन रैली: राकेश जैन

35

कोटा। भाजपा की 3 अप्रैल को ऐतिहासिक नामांकन रैली होगी। यह जानकारी भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने दी। उन्होंने बताया कि कोटा-बूंदी लोकसभा की नामांकन रैली के तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, प्रदेश मंत्री अनुसुईया गोस्वामी के सानिध्य व कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में जीएमए प्लाजा सभागार में भाजपा कोटा शहर के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पदाधिकारियों से चर्चा कर जिम्मेदारियां सौंपी गयी।

प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा ने कहा कि पूरे देश मोदी मय, भाजपा मय हो रहा है। हर तरफ एक ही आवाज है, सिर्फ मोदी-मोदी-मोदी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं उसे पूरा करते है इसलिये आमजन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वास है। आमजन को मोदी के सबका साथ, सबका विश्वास नीति पर विश्वास है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संसदीय क्षैत्र में विकास कार्य के माध्यम से आमजन तक अपना विश्वास बनाये रखा है। वह हमेशा अपने संसदीय क्षैत्र की जनता के लिये, उनके सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खडे रहे हैं ।

प्रदेश मंत्री अनुसुईया गोस्वामी ने बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव में कोटा-बूंदी भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला हमेशा से गरीब पिछड़ों के हितैषी रहे हैं। हमेशा सेवा कार्य में लगे रहते हैं। कोरोनो काल में उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र की आमजन की सुरक्षा के लिये अस्पतालों में दवाइयों, ऑक्सीजन, बेड के लिये निरतंर केन्द्र सरकार से सम्पर्क में रह कर किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी। क्षेत्र में जरूरतमंद की सेवा के लिये सदैव तत्पर रहते हैं। नामांकन रैली में कोटा बूंदी लोकसभा से बडी संख्या में मातृशक्ति सम्मिलित होगी।

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोटा बूंदी लोकसभा सीट हम पहले की तुलना में बडे मार्जिन के साथ जीतेगें। आमजन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर विश्वास है। लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पूरे जोश में है। विपक्ष के पास सिर्फ झूठ के सिवाय कुछ नहीं है। नामांकन रैली में सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों, मण्डलों से बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता सम्मिलित होगें।

इसके पश्पात् जिलाध्यक्ष राकेश जैन से सभी मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक से अलग अलग बैठक कर उनको जिम्मेदारियों सौंपी। नामांकन रैली भव्य बनाने के लिये बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता सम्मिलित हों ऐसे दिशा निर्देश दिये।

बैठक को वरिष्ठ नेता पंकज मेहता, लोकसभा संयोजक सुनिता व्यास, लोकसभा विस्तारक जितेन्द्र कौशिक, पूर्व महापौर महेश विजय, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत विजय, सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी मयंक सेठी, प्रदेश पेनिलिस्ट हितेन्द्र शर्मा, नगर निगम कोटा दक्षिण नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी, कोटा डेयरी चेयरमैन चैन सिंह राठौड़, कोटा देहात पूर्व जिलाध्यक्ष योगेन्द्र नंदवाना, पूर्व उपमहापौर योगेन्द्र खींचीं, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुदर्शन गौतम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता पचवारिया, देहात से जिलाध्यक्ष आशा त्रिवेदी, सहित पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।

बैठक में जिला महामंत्री मुकेश विजय, चंद्रशेखर नरवाल, जिला उपाध्यक्ष नेता खण्डेलवाल, लक्ष्मण सिंह खींचीं, मीडिया कोटा संभाग प्रभारी अरविंद सिसादिया, महिला मोर्चा कोटा संभाग प्रभारी नीलम पारेता, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम अब्बासी, प्रदेश सहसंयोजक पंचायत राज प्रकोष्ठ गोविंद सिंह परमार, लोकसभा संयोजक सोशल मीडिया संदीप कपूर, कोटा संभाग संयोजक रजनीश सिंह राणा, सहसंयोजक भुवनेश महावर, मोनिका माहेश्वरी, जिला संयोजक कनिष्क शर्मा, केशवपुरा मण्डल प्रभारी नंदलाल प्रजापति, बोरखेडा मण्डल प्रभारी योगेन्द्र खींचीं, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह निर्भय सहित बडी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहें।