भवानीमंडी में दो व्यापारियों के यहां आयकर सर्वे शुरू

1330

कोटा। आयकर विभाग कोटा की टीम ने बुधवार की शाम को भवानीमंडी के दो व्यापारियों के यहां एक कपड़ा व्यापारी और एक सबमर्सिबल पंप सेट बेचने वाले के यहां आयकर सर्वे शुरू किया। व्यापारियों के खिलाफ आय छिपाने की शिकायत मिली है। दोनों व्यापारियों के यहां अघोषित आय मिलने की संभावना है। इसका खुलासा गुरुवार को होगा।

विभागीय सूत्रों का कहना है कि दोनों व्यापारियों के यहां सर्वे के दौरान लेखा पुस्तकों और स्टॉक में है। रिटर्न में भी व्यापरियों ने वास्तविक इनकम से कम दिखाई है। कार्रवाई शाम तक पूरी होने के बाद अघोषित आय पर पेनल्टी भी लगेगी।

टैक्स जमा नहीं करने पर व्यापारी गिरफ्तार
इनकम टैक्स विभाग के कर वसूली सेल ने हिंडौन के एक व्यापारी को पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया। जब उसे वसूली अधिकारी के सामने पेश किया तो उसने बकाया राशि जमा करा दी। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया।

आयकर विभाग, कोटा केे कर वसूली अधिकारी मुरारी लाल मीना ने एक व्यापारी को करीब 3 लाख रुपए बकाया आयकर जमा न करवाने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस ने हिंडौन सिटी के व्यापारी को गिरफ्तार करके कर वसूली अधिकारी, कोटा के समक्ष पेश किया। व्यापारी द्वारा राशि जमा करने पर छोड़ दिया।