कोटा। बीना यार्ड रिमॉडलिंग के बाद लाइन एवं प्लेटफॉर्म की सीमित उपलब्धता के कारण कोटा–बीना के बीच संचालित मेमू ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि इसके तहत चार कोटा मंडल संबंधित मेमू सेवाएं निर्धारित अवधि में महादेवखेड़ी अथवा मुंगावली स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट होंगी।
प्रभावित ट्रेनों का विवरण
- गाड़ी संख्या 11603 कोटा–बीना मेमू 17 से 25 अक्टूबर 2026 तक महादेवखेड़ी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। इस अवधि में यह ट्रेन महादेवखेड़ी–बीना के बीच संचालित नहीं होगी।
- गाड़ी संख्या 61634 बीना–कोटा मेमू 17 से 25 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर महादेवखेड़ी स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
- गाड़ी संख्या 61633 कोटा–बीना मेमू 17 से 25 अक्टूबर 2026 तक मुंगावली स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। इस अवधि में यह ट्रेन मुंगावली–बीना के बीच संचालित नहीं होगी।
- गाड़ी संख्या 11604 बीना–कोटा मेमू 18 से 26 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर मुंगावली स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।

