बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 202 अंक गिरकर 48,579, निफ्टी 14,537 पर

0
445

मुंबई। मई के पहले हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार ने कमजोर शुरुआत दी। बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 202.57 अंक गिरकर 48579.79 पर और निफ्टी 93.75 अंक लुढ़क कर 14537.35 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 426 अंक और निफ्टी 150 पॉइंट नीचे खुला। सेंसेक्स में गिरावट 200 पॉइंट की रह गई है जबकि निफ्टी लॉस को लगभग 50 पॉइंट से भी कम पर ले आया है। बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के चलते शेयर बाजार पर दबाव बना है जबकि मेटल, FMCG और ऑटो शेयर बाजार उसको सपोर्ट दे रहे हैं।

बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.75% तक की कमजोरी आई है। AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 7% की गिरावट है। शुक्रवार को बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 983 पॉइंट नीचे 48,782.36 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 263 अंक नीचे 14,631.10 पर रहा था।

सभी एशियाई बाजार में गिरावट

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 241 पॉइंट नीचे 28,812 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 28 अंक की गिरावट के साथ 3,446 पर आ गया है।
  • हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 450 पॉइंट नीचे 28,225 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 3 अंकों की गिरावट के साथ 3,144 पर कारोबार कर रहा है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 5 पॉइंट की गिरावट से 7,285 पर पहुंच गया है।

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद
शुक्रवार को सभी अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.54% की गिरावट के साथ 185.51 अंक नीचे 33,874.90 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.85% की गिरावट के साथ 119.86 अंक नीचे 13,962.70 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 30.30 पॉइंट नीचे 4,181.17 पर बंद हुआ था। फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।