बाजार रिकॉर्ड हाई पर बंद, सेंसेक्स पहली बार 54 हजार और निफ्टी 16 हजार के पार

450

मुंबई। लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। बुधवार को कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 54,465.91 का रिकॉर्ड स्तर छुआ और 546.41 अंकों की तेजी के साथ 54,369.77 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ने पहली बार 16,290 का रिकॉर्ड स्तर छुआ और 128 अंकों की तेजी के साथ 16,258.80 पर बंद हुआ। 30 शेयर्स वाले सेंसेक्स के 30 में 13 शेयर्स में बढ़त रही वहीं 17 शेयर्स गिरावट के साथ बंद हुए।

बाजार को बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर का सपोर्ट मिला। NSE पर निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में 2.59% की तेजी के साथ बंद हुआ। सेक्टर के HDFC के शेयर 4.59% तेजी के साथ 2672 और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 3.89% तेजी के साथ 1751 पर बंद हुए। निफ्टी बैंक 2.33% की तेजी के साथ 36,028 पर बंद हुआ।

BSE पर 3,372 शेयर्स में कारोबार हुआ। इसमें 1,147 शेयर्स में बढ़त और 2,107 शेयर्स गिरावट के साथ बंद हुए। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 239.56 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 872.73 अंक चढ़कर 53,823.36 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 245 अंकों की तेजी के साथ 16,130 पर बंद हुआ था।