बाजार पर कोरोना का साया, सेंसेक्स 204 और निफ्टी 77 अंक नीचे खुले

0
428

मुंबई। गुरुवार को हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन भी शेयर बाजार कोरोना का असर दिख रहा है। आज सेंसेक्स 204.09 अंक और निफ्टी 77 पॉइंट नीचे खुला।

इससे पहले मंगलवार को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 243.62 पॉइंट गिरकर 47,705.80 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 63.05 अंक नीचे 14,296.40 पर बंद हुआ था। बुधवार को राम नवमी के चलते शेयर बाजार बंद था। देश में कोरोना के 22.84 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त

  1. हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 83 पॉइंट ऊपर 28,728 पर करोबार कर रहा है।
  2. चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 3 अंक की मामूली बढ़त के साथ 3,476 पर आ गया है।
  3. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 13 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 3,189 पर कारोबार कर रहा है।
  4. ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 26 पॉइंट ऊपर 7,285 पर पहुंच गया है।
  5. जापान का निक्केई इंडेक्स 590 पॉइंट ऊपर 29,099 पर कारोबार कर रहा है।