शेयर बाजार: सेंसेक्स 44,902 और निफ्टी 13,215 के रिकॉर्ड स्तर पर खुला

0
492

मुंबई । बाजार में कारोबार की शुरुआत रिकॉर्ड बढ़त के साथ हुआ। सेंसेक्स 140.32 अंक ऊपर 44,758.36 पर और निफ्टी 50.05 अंक ऊपर 13,163.80 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में गेल का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है। शेयर में बढ़त का यह लगातार तीसरा दिन है। इसके अलावा ओएनजीसी और मारुति के शेयरों में भी 1-1 फीसदी की बढ़त है। वहीं, बजाज ऑटो और एक्सिस बैंक के शेयरों में हल्की गिरावट है। सुबह सेंसेक्स 283.02 अंक ऊपर 44,902.02 पर और निफ्टी 101.55 अंक ऊपर 13,215.30 पर खुल

एशियाई बाजारों में तेजी
आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 40 अंक ऊपर 26,841 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 206 अंकों की बढ़त के साथ 26,739 पर कारोबार कर रहा है। वहीं,चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.09% की गिरावट के साथ 3,446.19 पर कारोबार कर रहा है।

यूरोप के बाजारों में तेजी
यूरोपियन मार्केट में अच्छी तेजी देखने को मिली। कल ब्रिटेन में कोरोना वैक्सीन की मंजूरी के FTSE इंडेक्स 1.23% ऊपर 6,463.39 पर बंद हुआ था। हालांकि, अन्य यूरोपियन बाजारों में फ्रांस का CAC इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ 5,583.01 पर बंद हुआ था। वहीं, जर्मनी का DAX इंडेक्स 0.52% की गिरावट के साथ 13,313.20 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजारों में बढ़त
बुधवार को अमेरिकी बाजारों में बढ़त दर्ज की गई। डाउ जोंस इंडेक्स 0.20% की बढ़त के साथ 59.87 अंक ऊपर 29,883.80 पर बंद हुआ था। S&P 500 इंडेक्स भी 0.18% ऊपर 3,669.01 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक 5.74 अंक नीचे 12,349.40 पर बंद हुआ था।