फोर्ब्स की सूची में मुकेश अंबानी लगातार 12वें साल देश के सबसे धनी व्यक्ति

1037

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 12वीं बार देश के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं। फोर्ब्स की सबसे धनी भारतीयों की सूची के मुताबिक उनकी संपत्ति में 51.4 अरब डॉलर हो गई है। रिलायंस जियो ने मुकेश अंबानी के कुल नेटवर्थ में 4.1 अरब डॉलर का इजाफा किया। फोर्ब्स ने 2019 को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चुनौतीभरा साल बताया है। इंफ्रास्ट्रक्चर टाइकून गौतम अडानी 15.16 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

फोर्ब्स की सूची में भारत की सुस्त होती अर्थव्यवस्था की झलक दिखाई देखी जा सकती है। फोर्ब्स के मुताबिक, पिछले साल की सूची के मुकाबले इस साल की सूची में अमीरों की कुल दौलत 8 फीसदी कम होकर 452 अरब डॉलर रह गई है। इतना ही नहीं देश के 100 सबसे अमीर भारतीयों में से आधे अमीरों की नेटवर्थ में गिरावट हुई है। 14 से ज्यादा अमीरों की दौलत 1 अरब डॉलर से ज्यादा कम हुई है। पिछले साल की सूची से 9 लोग हटे हैं।

ये हैं शीर्ष पांच अमीर
मुकेश अंबानी, 51.4 अरब डॉलर
गौतम अडानी, 15.7 अरब डॉलर
हिंदुजा ब्रदर्स, 15.6 अरब डॉलर
पल्लोनजी मिस्त्री, 15 अरब डॉलर
उदय कोटक, 16.8 अरब डॉलर

सूची में पहली बार शामिल हुए यह छह अमीर
41, सिंह परिवार, 3.18 अरब डॉलर
72, बायजू रविंद्रन, 1.19 अरब डॉलर
81, महेंद्र प्रसाद, 1.77 अरब डॉलर
86, मधुसूदन अग्रवाल, 1.7 अरब डॉलर
95, राजेश अग्रवाल, 1.5 अरब डॉलर
98, संदीप इंजीनियर, 1.45 अरब डॉलर