प्रत्येक पीढ़ी अपने अनुभवों और चुनौतियों के कारण विशिष्ट होती है: प्रज्ञा मेहता

0
5

कोटा। अग्रवाल समाज सेवा संस्था कोटा द्वारा रविवार को अग्रवाल सेवा सदन में “हर पीढ़ी कुछ कहती है” हर पीढ़ी का अपना अंदाज मिलकर रचे नया इतिहास विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता प्रज्ञा मेहता थीं। मुख्य अतिथि शैलेंद्र गुप्ता रहे। अध्यक्षता जम्मू कुमार अग्रवाल ने की।

कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष ने अतिथियों का शब्दों के माध्यम से स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रज्ञा मेहता रोटरी 3056 की पूर्व प्रांतपाल ने कहा कि यह संवाद पीढ़ियों के बीच बढ़ती दूरी, उसके कारणों और उन्हें कम करने के प्रभावी उपायों पर केंद्रित है।

इसमें बदलती परिस्थितियों, सम्मान की बदलती परिभाषा, संवाद, मार्गदर्शन, तकनीक, सहानुभूति तथा पारिवारिक मूल्यों के माध्यम से यह समझने का प्रयास किया गया है कि प्रत्येक पीढ़ी अपने अनुभवों और चुनौतियों के कारण विशिष्ट होती है।

जब हम एक-दूसरे को सुनते हैं, पीढ़ियों के बीच सेतु बनते हैं और प्रेम का संचार करते हैं, तभी संस्कारों को पोषण मिलता है तथा नवाचार सही दिशा में विकसित होते हैं।

यह चर्चा इस बात पर बल देती है कि जब वरिष्ठों का अनुभव और युवाओं की ऊर्जा परस्पर सम्मान, धैर्य और विश्वास के साथ जुड़ते हैं, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र का संतुलित एवं समृद्ध भविष्य निर्मित होता है।

कार्यक्रम के संयोजक प्रवीण -प्रीति अग्रवाल, राजेश -कीर्ति गुप्ता, विभूति- मोहित जैन, गायत्री- पीयूष जैन, अंकुर- अंकित अग्रवाल, गौरव- गरिमा रामूका रहे।