पेपर लीक मामले में मंत्री कैलाश चौधरी ने गहलोत सरकार को घेरा, CBI जांच की मांग

0
136

कोटा। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी शनिवार को सांगोद में किसान सम्मेलन में भाग लेने कोटा पहुंचे। इस दौरान रेलवे स्टेशन पहुंचने पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री का भाजपा के कार्यकर्ताओं नेताओं ने स्वागत किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में आरपीएससी पेपर लीक मामले में गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए सीबीआई से जांच की मांग उठाई।

पेपल लीक मामले को लेकर कैलाश चौधरी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। कैलाश चौधरी ने कहा कि यह सरकार पेपर लीक सरकार बन गई है। यहां पर किसी भी प्रकार की परीक्षा होती है तो पहले ही पेपर आउट हो जाता है।

इसमें इनके मंत्री तक मिले हुए हैं, बिना मिलीभगत के ये संभव नहीं हो सकता। इसके पहले कभी पेपर लीक नहीं हुए। कांग्रेस सरकार में 19 बार पेपर लीक चुके हैं। युवा मेहनत करता है दिन रात पढ़ाई करता है, पेपर देता है लेकिन बाद में पता लगता है कि वह पेपर लीक हो गया।

राजस्थान की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। रोजाना घोटाले सामने आ रहे हैं। प्रदेश के हर शहर में पेपर लीक मामले में युवा धरने पर बैठ गए हैं। पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच बहुत जरूरी है। तभी सीएमओ से लेकर जो भी अधिकारी इसमें संलिप्त हैं इसका खुलासा होगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार किसानों को लाभ नहीं दे रही है।

किसानों को 1200 से 1300 में बाजरा बाजरा बेचना पड़ रहा है। जबकि 2350 एमएसपी पर भारत सरकार खरीदने को तैयार है। लेकिन राज सरकार की चिट्टी नहीं लिख रही है।इससे साफ जाहिर होता है कि राज्य सरकार की मानसिकता किसानों के हित में नहीं है।

यह सिर्फ अपनी सरकार को बचाने में लगे हुए हैं पिछली बार भी हमने लहसुन खरीद की परमिशन दी थी लेकिन सरकार किसानों से लहसुन नहीं खरीद पाई। अशोक गहलोत राजनीति करते हैं और हर मुद्दा केंद्र सरकार पर डालना चाहते हैं। खुद कुछ नहीं करना चाहते हैं।