यात्रीगण कृपया ध्यान दें! जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस का 1 अक्टूबर से मार्ग परिवर्तित

0
34

कोटा। बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी से संबंधित प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 14813/14814 जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मार्ग में 1 से 15 अक्टूबर तक अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस अपने नियमित मार्ग की बजाय परिवर्तित मार्ग वाया कोटा-रुठियाई-मक्सी-शुजालपुर-भोपाल मार्ग से संचालित होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस अपने नियमित मार्ग भोपाल-बीना-रुठियाई-कोटा के स्थान पर भोपाल-शुजालपुर-मक्सी-रुठियाई-कोटा मार्ग से चलेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व ट्रेन की अद्यतन स्थिति एनटीईएस अथवा रेल मदद 139 के माध्यम से अवश्य जांच लें।