निशुल्क चिकित्सा शिविर में 285 जनों की हुई स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं

0
11

कोटा। अग्रवाल सेवा उत्थान समिति, मानव मंदिर समिति, श्री गिरधर गोपाल राजमल सर्राफ चैरिटेबल ट्रस्ट, लायंस क्लब कोटा साउथ एवं इथॉस अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को टीलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं देते हुए करीब 285 लोगों की स्वास्थ्य जांच की तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया।

अग्रवाल सेवा उत्थान समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सहज एवं निःशुल्क रूप से उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना संस्था की प्राथमिकता है।

समिति के महामंत्री संजय गोयल एवं सचिव गजानंद सिंघल ने बताया कि शिविर में फिजिशियन डॉ. राहुल मित्तल, वरिष्ठ ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. राजेश गोयल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन गोयल, फिजिशियन डॉ. विजय गोयल, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. आशीष प्रेमावत, डॉ. गजेंद्र नागर, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आर्ची चरपोटा, इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. कमलेश अग्रवाल, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. राधे अग्रवाल एवं डॉ. रितिका बंसल ने अपनी सेवाएं दीं।

शिविर की संयोजक आराधना अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपमहापौर विवेक राजवंशी सहित पार्षद सुरेंद्र अग्रवाल, क्रांति जैन, लोकेश गुप्ता, कोटा व्यापार महासंघ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र गोयल विचित्र, मानव मंदिर समिति सचिव राजेंद्र अग्रवाल, समाजसेवी संदीप अग्रवाल चांदीवाला, लायंस क्लब साउथ अध्यक्ष सुधा शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता, इथॉस अस्पताल के निदेशक जितेंद्र कुमार गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अतिथियों ने कहा कि ऐसे चिकित्सा शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिलती हैं। उन्होंने आयोजक संस्थाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाजसेवी संस्थाओं को स्वास्थ्य एवं सेवा के क्षेत्र में इसी प्रकार निरंतर कार्य करते रहना चाहिए।

इस अवसर पर प्रमोद अग्रवाल, पी पी गुप्ता, लायंस क्लब साउथ सचिव अनामिका राठौर, कुसुम गुप्ता, रामचरण धूत, मुकेश गुप्ता, जगदीश शर्मा, गिरिराज मूंदड़ा, किशन गुप्ता, विजेन्द्र व्यास, नवीन अग्रवाल, मनोज गोयल, विशाल अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, आर एन गर्ग, दिनेश अग्रवाल, मनोज गुप्ता, किशन अग्रवाल, संजय गुप्ता, पवन अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, किरण अग्रवाल, भावना अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, प्रमिला गुप्ता सहीत अनेक समाज बंधु उपस्थित थे