नियमित जांच, पोषक आहार और व्यायाम हर महिला के लिए जरूरी: राजेश बिरला

22


कोटा। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रविवार को रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा महिलाओं की स्वास्थ्य जागरूकता के लिए सेमिनार का आयोजन किया। कोटा रेडक्रॉस संचालक जगदीश जिंदल ने बताया कि स्टेट चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। बिरला ने 25 जरूरतमंद महिलाओ को स्वास्थ्य किट एवं बर्तन सेट भेंट किए।

बिरला ने कहा कि महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहना चाहिए। महिलाओं पर पूरे घर की जिम्मेदारी होती है ऐसे में वह सबल होगी तो सभी कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न होगे। बिरला ने कहा कि महिलाओं को नियमित चेकअप और जांच करवाना चाहिए। वर्तमान में महिलाओं में कैंसर जैसे बीमारियों बढी संख्या में हो रही है।

उन्होंने कहा कि सही आहार और पोषण महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्हें प्रोटीन, फल, सब्जियां, अनाज, और पर्याप्त पानी जैसे पोषण से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए। बिरला ने कहा कि नियमित व्यायाम करना महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। व्यायाम महिलाओं को मोटापा, हृदय रोग, डायबिटीज, और अन्य बीमारियों से बचाता है और उनकी मानसिक स्थिति को भी सुधारना है।

नियमित जांच जरूरी
इस अवसर उपस्थित स्टेट जनरल सेक्रेटरी जगदीश जिंदल ने कहा कि महिलाओं की नियमित जांच जरूरी है। महिलाओं का स्वस्थ रहना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वे अपने परिवार और समाज के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जब महिलाएं स्वस्थ रहती हैं, तो वे अपने परिवार के लिए समर्थ होती हैं और उनकी देखभाल में सक्षम रहती हैं।स्वस्थ महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार होती है। वे अधिक शिक्षित, प्रभावशाली, और स्वावलंबी होती हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होती है।