नगर भ्रमण पर निकले कर्मयोगी गणपति, किया पुलिस अधिकारियों का सम्मान

0
644

कोटा। कर्मयोगी सेवा संस्थान के संयोजन में नयापुरा मुख्यालय पर स्थापित जूट गणेश गुरूवार को कोरोना जन जागरण हेतु तैयार विशेष रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। कर्म योगी सेवा संस्थान अध्यक्ष राजा राम जैन कर्मयोगी तथा संयोजक अलका दुलारी जैन कर्म योगी ने बताया कि नगर भ्रमण करते हुए जूट से निर्मित गणेश खाई रोड, लाडपुरा, नयापुरा चैराहे पर जनजागरण पंपलेट वितरित करते हुए नयापुरा थाने पर पहुंचे। जहां गणपति की डीवाईएसपी भगवत सिंह हिंगड़ द्वारा पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में पुष्पवर्षा करते हुए अगवानी की गई।

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने जयकारे लगाकर भगवान गणपति का स्वागत किया। साथ चल रहे पारंपरिक वाद्य यंत्रों ने मधुर स्वर लहरियां बिखेर माहौल को आद्यात्मिक बना दिया था। इस अवसर पर कोरोना महामारी से आम जनता की सुरक्षा को लेकर 24 घंटे जूझ रहे पुलिस उप अधीक्षक भगवत सिंह हिंगड़ पुलिस निरीक्षक नयापुरा थाना भवानी सिंह चौहान, चंबल ब्रिज चौकी एएसआई हजारी सिंह के साथ ही कोरोना को हराकर लौटे पांच पुलिसकर्मियों का संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर संस्था कोटा दक्षिण अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, संजय शर्मा, कोटा उत्तर अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, हेमंत सिंह, लक्ष्मीनारायण गर्ग, नदी पार क्षेत्र अध्यक्ष संजय अग्रवाल, किरण अग्रवाल उपस्थित रहे। कर्म योगी सेवा संस्थान अध्यक्ष राजा राम जैन कर्म योगी संयोजक अलका दुलारी जैन कर्म योगी ने बताया कि 29 अगस्त को नगर भ्रमण के दौरान चिकित्सा अधिकारियों तथां 31 अगस्त को सब्जीमंडी वाल्मीकि भवन के बाहर सफाईकर्मियों का सम्मान होगा।