‘द कश्मीर फाइल्स’ ने 19वें दिन किया 3.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन

235

मुंबई। वर्ष 2022 में अब तक कुल 15 फिल्में आ चुकी हैं। इसमें से ‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘आरआरआर’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ समेत छह फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 2022 का सर्वश्रष्ठ प्रदर्शन किया है। हालांकि देश भर में तमाम विवादों के बावजूद विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ हाईएस्ट वर्ल्डवाइड ग्रॉस नामक सूची में दूसरे स्थान पर हैं। अनुपम खेर अभिनीत फिल्म ने अब तक कुल 231.28 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

सबसे पहले बात करते हैं एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ की। 550 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘आरआरआर’ ने अपने रिलीज के पहले दिन उम्मीद के हिसाब से कम कारोबार किया हो, लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों में बनी उत्सुकता ने जूनियर एनटीआर और राम चरण अभिनीत फिल्म को पहले तीन दिनों में 300 करोड़ रुपये का और वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में मदद की है।

जहां तक ‘द कश्मीर फाइल्स’ का सवाल है, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने मंगलवार को 3.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जल्द ही फिल्म 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी छू लेगी। अब तक 231.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने अब तक की कई बड़े बजट की बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम नंबरों को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का डे वाइज कलेक्शन:

दिनबॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत)
दिन 1₹ 3.55 करोड़
दिन 2₹ 8.5 करोड़
दिन 3₹ 15.1 करोड़
दिन 4₹ 15.05 करोड़
दिन 5₹ 18 करोड़
दिन 6₹ 19.05 करोड़
दिन 7₹ 18.05 करोड़
पहला हफ्ता₹ 97.3 करोड़
दिन 8₹ 19.15 करोड़
दिन 9₹ 24.8 करोड़
दिन 10₹ 26.2 करोड़
दिन 11₹ 12.4 करोड़
दिन 12₹ 10.25 करोड़
दिन 13₹ 8.00 करोड़
दिन 14 ₹ 7.50 करोड़
दूसरा हफ्ता₹ 108.97 करोड़ रुपये
दिन 15₹ 4.5 करोड़ रुपये
दिन 16₹ 7..6 करोड़ रुपये
दिन 17₹ 8.75 करोड़ रुपये
दिन 18₹ 3.1 करोड़ रुपये
दिन 19₹ 2.68 करोड़ रुपये
कुल₹ 231.9 करोड़ रुपये