द कश्मीर फाइल्स की कमाई 150 करोड़ के करीब पहुंचीं, शनिवार को हुई रिकॉर्ड कमाई

0
219

नई दिल्ली। द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा जारी रखा है। फिल्म ने रिलीज के 8 दिनों के अंदर 118 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। 9वें दिन यानि शनिवार को तो अपनी ही कमाई का रिकॉर्ड तोड़ते हुए विवेक अग्रिहोत्री की इस फिल्म ने 23 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। फिल्म रविवार को 150 करोड़ का अंकाड़ा पार कर लेगी इसमें कोई शक नहीं हैं। अक्षय कुमार की बच्चन पांडे भी इसकी राह का रोड़ा नहीं बन पाई।

शनिवार को अपने दूसरे वीकेंड में द कश्मीर फाइल्स ने जबरदस्त उछाल दिखाई है। फिल्म ने एक दिन में अबतक का सबसे बड़ा कलेक्शन करते हुए 23 करोड़ से 26 करोड़ के बीच बिजनेस किया है। इस तरह इसकी कुल कमाई पहुंची 145 करोड़ के आसपास है। किसी ने सोचा भी नहीं था कि 15 करोड़ के बजट में बनी फिल्म , जिसमें कोई सुपरस्टार भी नहीं, इतना बड़ा बिजनेस करेंगी।

द कश्मीर फाइल्स डे वाइज कलेक्शन
डे 1 कलेक्शन [पहला शुक्रवार] ₹ 3.55 करोड़
डे 2 कलेक्शन [पहला शनिवार] ₹ 8.5 करोड़
डे 3 कलेक्शन [पहला रविवार] ₹ 15.1 करोड़
डे 4 कलेक्शन [पहला सोमवार] ₹ 15.05 करोड़
डे 5 कलेक्शन [पहला मंगलवार] ₹ 18 करोड़
डे 6 कलेक्शन [पहला बुधवार] ₹ 19.05 करोड़
डे 7 कलेक्शन [पहला गुरुवार] ₹ 18.05 करोड़
द कश्मीर फाइल्स वीक 1 कलेक्शन ₹ 97.3 करोड़
डे 8 कलेक्शन [दूसरा शुक्रवार] ₹ 22 करोड़ * रफ डेटा
डे 9 कलेक्शन [दूसरा शनिवार] ₹ 26.00 करोड़ * अनुमानित
कुल ₹ 145.3 करोड़

द कश्मीर फाइल्स आधुनिक युग की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक बनने की तरफ अग्रसर है। फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ता जा रहा है। माना जा रहा है कि शनिवार से भी ज्यादा रविवार को इसे देखने लोग सिनेमा हॉल पहुंचेंगे। फिल्म के टोटल 250 करोड़ के आस-पास का बिजनेस करने की उम्मीद जताई जा रही है। ये आंकड़ा 300 करोड़ के पास भी हो सकता है। कश्मीर फाइल्स ने दंगल और बहुबली जैसी फिल्म का भी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

हालांकि द कश्मीर फाइल्स को टक्कर देने, पहले तो प्रभास की राधे श्याम रिलीज हुई, पर इस फिल्म का हिन्दी वर्जन भी विवेक अग्रनिहोत्री की फिल्म के सामने टिक नहीं पाया। इसी शुक्रावार को अक्षय कुमार की बच्चन पांडे रिलीज हुई, जिसने पहले दिल 13.5 करोड़ की कमाई की, जोकि द कश्मीर फाइल्स के 18 करोड़ से काफी कम थी। दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर इनकी तगड़ी फाइट देखने को मिली।