ठंड से ठिठुरा कोटा, न्यूनतम तापमान घटकर 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा

447

कोटा। शहर में शीतलहर का कहर जारी है। एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री गिर गया है। पश्चिमी हवाओं के असर से शहर में शनिवार काे न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री पर पहुंच गया, जाे इस सीजन का सबसे कम पारा है। वहीं दिनभर अच्छी धूप खिली रहने से अधिकतम पारा 24.3 डिग्री रहा। स्टेशन एरिया में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री रहा।

माैसम विभाग के सुबह 8:30 बजे की आर्द्रता 77 प्रतिशत रही जाे शाम 5:30 बजे घटकर 25 फीसदी रिकाॅर्ड की गई। वहीं हवा की स्पीड तीन किमी प्रति घंटे रिकाॅर्ड की गई। माैसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटाें में शीतलहर से राहत की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ाेतरी की संभावना है।