ट्रैन चलने की अफवाह से लॉकडाउन तोड़ बांद्रा स्टेशन पर जुट गई भीड़!

612

मुंबई। महाराष्ट्र में 30 अप्रैल तक जारी लॉकडाउन के बावजूद आज शाम बांद्रा स्टेशन पर हजारों प्रवासियों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि कई लोगों के पास बांद्रा स्टेशन से ट्रेन खुलने का मेसेज मिला था। इसके बाद यहां हजारों की भीड़ जुट गई। सभी लोग अपने घर जाने के लिए जुटे थे।

बता दें कि महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं और यहां कोविड-19 के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में इस भीड़ का जुटना कई सवाल खड़े कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्च की राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल से सांसद पूनम महाजन ने दावा किया है कि लोगों को ट्रेन खुलने का मैसेज मिला था। इसकी जांच होनी चाहिए। आखिरकार ये मैसेज किसने भेजा और ये अफवाह कैसे फैली?

पीएम मोदी ने भी दिया था अफवाहों से बचने की सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह 10 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन किया और देश में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी। पीएम ने अपने संबोधन में देश की जनता से अफवाहों से बचने की सलाह दी थी। लेकिन मुंबई की घटना ने सबको चौंका दिया है।

मुंबई में लॉकडाउन की धज्जियां, सड़कों पर हजारों की भीड़कोरोना के खतरे के कारण देशभर में लॉकडाउन लागू है। आज ही पीएम मोदी ने इसे 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया है। इस बीच मुंबई के बांद्रा में हजारों लोग सड़क पर उतर आए हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग प्रवासी मजदूर हैं जो घर भेजे जाने की मांग कर रहे हैं।

घर जाने को जुट गई हजारों की भीड़
मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। ये सभी प्रवासी मजदूर हैं जिनका कहना है कि अब वो यहां नहीं रुक सकते। दिल्ली के बाद मुंबई पुलिस भी अफवाहों को रोकने में नाकाम रही जिसका उदाहरण बांद्रा रेलवे स्टेशन है। इनके बीच ऐसी अफवाह उड़ी कि वो घर पहुंच सकते हैं और वो सब रेलवे स्टेशन में जाकर एकजुट हो गए।