टोयोटा सेंचुरी SUV 6 सितंबर को ग्लोबली लॉन्च होगी, जानिए खासियत

0
74

नई दिल्ली। Toyota Century SUV Launching: टोटोटा ने अपनी अपकमिंग सेंचुरी SUV (Toyota Century SUV) का टीजर जारी किया है। टीजर के मुताबिक, ये SUV 6 सितंबर को ग्लोबली लॉन्च की जाएगी। सेंचुरी सेडान अभी सिर्फ जापान के मार्केट में बेची जाती है। जबकि सेंचुरी SUV एक ग्लोबल मॉडल होगा। इस मॉडल से कंपनी जापान के बाहर अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए करेगी। वो क्राउन सेडान को भी नॉर्थ अमेरिका सहित कई देशों के बाजारों में बेच रही है। कंपनी ने इसी महीने अपनी न्यू वेलफायर MPV की सेल्स भी भारतीय बाजार में शुरू की है।

डिजाइन: इसे डिजाइन की बात करें तो ये SUV में एक मोनोकॉक चेसिस पर बेस्ड होगी। इसी पर टोयोटा ग्रैंड हाईलैंडर SUV को भी तैयार किया जा रहा है। यह ऑफ-रोड इलाकों की तुलना में शहर के लिए ज्यादा कम्फर्टेबल होगी। उम्मीद है कि सेंचुरी SUV स्पेस और कम्फर्ट के मामले में खरीदारों को एक शानदार एक्सपीरियंस देगी। इसके अलावा, इसमें रेंज रोवर और बेंटले बेंटायगा जैसी इंटीरियर क्वालिटी और NVH लेवल देखने को मिल सकता है। इसकी लंबाई 5.2 मीटर के करीब होगी। इसमें थ्री-रो सीटिंग देखने को मिल सकती हैं। यानी इसमें 7 से 8 पैसेंजर की जगह होगी।

इंजन: टोयोटा जापानी बाजार में बिकने वाली सेंचुरी सेडान में V12 पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल करती है। हालांकि, वो सेंचुरी SUV में इस इंजन का इस्तेमाल नहीं करेगी। सेंचुरी SUV को पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस किया जाएगा, जो कि ग्रैंड हाईलैंडर SUV में देखने को मिलता है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ एक 2.5-लीटर, चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है, जो 243hp की पावर जनरेट करता है। वहीं, एक अन्य 2.4-लीटर, टर्बोचार्ज्ड, चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर 362hp पावर जनरेट करता है।

लॉन्चिंग टाइमलाइन: टोयोटा और लेक्सस अपने ग्लोबल डेब्यू के कुछ ही हफ्तों के अंदर ही भारत में अपने मॉडल्स को पेश करती हैं। जैसे हाल ही में वेलफायर और आगामी लेक्सस LM MPV के साथ देखने को मिला। कंपनी रेंज रोवर और मर्सिडीज-मेबैक के संभावित ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने के लिए टोयोटा भारत में भी सेंचुरी SUV को पेश कर सकती है। हो सकता है कि कंपनी फेस्टिवल सीजन के दौरान इस SUV से पर्दा उठा दे। माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में इसका मुकाबला लैंड रोवर रेंज रोवर से देखने को मिल सकता है।