टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो की 1 अगस्त को ग्लोबल लॉन्चिंग, जानिए खूबियां

0
131

नई दिल्ली टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो (Toyota Land Cruiser Prado) की 1 अगस्त को ग्लोबल लॉन्चिंग होगी। इस बिल्कुल नई एसयूवी को अमेरिका में अनवील किया जाएगा, जहां यह पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। आइए जानते हैं इसके फीचर्स

अपकमिंग लैंड क्रूजर प्राडो के बारे में कुछ डिटेल्स सामने आई हैं। यह एसयूवी लेक्सस GX SUV से इंस्पायर होगी। हालांकि, करीब से देखने पर इसमें कई अंतर दिखाई पड़ते हैं। सामने की तरफ नई एसयूवी में ‘एग क्रेट डिजाइन’ के साथ एक शानदार ग्रिल और एक बड़ी टोयोटा बैजिंग मिलती है।

इसकी हेडलाइट्स भी काफी बेहतरीन लगती हैं, जो पहले के लैंड क्रूजर मॉडल खासकर J60 जेनरेशन के लुक से मिलती जुलती हैं। इसके रियर में सीधा टेलगेट मिलता है। इसमें टेल-लैंप्स को क्लियर-लेंस लुक के साथ रेट्रो डिजाइन मिलती है।

इसके कुछ बॉडी पैनल फिर से डिजाइन किए गए हैं। ऐसा लगता है कि GX पर देखी गई अपकिकेड विंडो लाइन को नए लैंड क्रूजर प्राडो में ले जाया गया है। हालांकि, इंटीरियर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि इसमें 7 लोगों के बैठने की जगह होगी।

पावरट्रेन: नई लैंड क्रूजर प्राडो और तीसरी जेनरेशन की लेक्सस GX एसयूवी में प्लेटफॉर्म, ऑफ-रोड गियर, कुछ इंटीरियर एलीमेंट और कुछ बॉडी पैनल भी शेयर किए जाएंगे। हालांकि, इसके पावरट्रेन ऑप्शन की अभी तक कोई खबर नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि टोयोटा बाजार के आधार पर एक से अधिक गियरबॉक्स विकल्प के साथ पेट्रोल, पेट्रोल-हाइब्रिड और डीजल इंजन विकल्प पेश करेगी।

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि नई लैंड क्रूजर उत्तरी अमेरिकी बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी और लोकप्रिय टोयोटा 4 रनर एसयूवी से ऊपर होगी। फुल साइज की लैंड क्रूजर 300 भारत, मिडिल ईस्ट और अन्य बाजारों में बिक्री पर है।

क्या यह एसयूवी भारत आएगी
निश्चित रूप से कई अन्य ब्रांडों की तरह टोयोटा की एसयूवी की वर्तमान में भारत समेत लगभग हर बाजार में अच्छी डिमांड है, जहां फुल साइज LC300 का वेटिंग पीरियड दो साल से अधिक है। ऐसा लगता है कि टोयोटा अपने ग्लोबल शुरुआत के तुरंत बाद भारत में नए मॉडल लॉन्च कर रही है, जैसा कि उसने वेलफायर एमपीवी के साथ किया था, जो अपने ग्लोबल अनवील के कुछ ही महीनों बाद जल्द ही यहां बिक्री के लिए आने वाली है।