टाटा Hexa नए अतवार में लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

1528

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने अपनी सात-सीटर एसयूवी Tata hexa को नए अवतार में लॉन्च किया है। 2019 Tata Hexa के एक्सटीरियर में कॉस्मेटिक बदलाव के साथ इसमें नया इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इन अपडेट्स के साथ टाटा हेक्सा की कीमत में भी बदलाव हुआ है। बेस वेरियंट XE, XM, XM+ और XMA की कीमत पहले जितनी ही है, जबकि XT, XTA और XT 4×4 वेरियंट की कीमत में करीब 20 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

नई टाटा हेक्सा के XT, XTA और XT 4×4 वेरियंट्स में अब हार्मन का 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो पिछले साल लॉन्च हुई टाटा टियागो एक्सजेड प्लस में दिया गया है। यह इन्फोटेनमेंट सिस्टम ऐंड्रॉयड ऑटो सपॉर्ट करता है और 10-स्पीकर जेबीएस सिस्टम से कनेक्टेड है। इससे पहले इन वेरियंट्स में 5-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम था।

बड़े इन्फोटेनमेंट सिस्टम के अलावा ये तीनों वेरियंट्स ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। एक्सटीरियर कलर से अलग इन वेरियंट के रूफ इन्फिनिटी ब्लैक या टाइटेनियम ग्रे कलर में मिलेंगे। नई हेक्सा के XMA और XTA वेरियंट में 19-इंच डायमंड-कट अलॉय वील्ज दिए गए हैं। XM, XM+, XT और XT 4×4 में चारकोल ग्रे शेड में 16-इंच अलॉय वील्ज हैं।

इंजन: मैकेनिकली हेक्सा में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें 2.2-लीटर का डीजल इंजन है, जो दो पावर ऑप्शन के साथ आता है। बेस वेरियंट में यह इंजन 148 bhp का पावर और 320 Nm टॉर्क जनेरट करता है। टॉप वेरियंट्स में यह इंजन 154 bhp पावर और 400 Nm टॉर्क के साथ आता है। बेस वेरियंट में 5-स्पीड मैन्युअल, जबकि टॉप वेरियंट में 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन उपलब्ध है।

नई हेक्सा के सभी वेरियंट की कीमत (एक्स शोरूम)

वेरियंटकीमत
Hexa XE 4×212.99 लाख
Hexa XM 4×214.38 लाख
Hexa XM+ 4×215.47 लाख
Hexa XMA 4×215.63 लाख
Hexa XT 4×217.04 लाख
Hexa XTA 4×218.20 लाख
Hexa XT 4×418.37 लाख