जियो म्यूजिक बनेगा JioSaavn, 90 दिनों का मिलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन

0
716

नई दिल्ली। इसी वर्ष के मार्च महीने में टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो और म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस Saavn के बीच साझेदारी की खबर सामने आई थी। अब एक नई खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो रिलायंस जियो जल्द ही अपने म्यूजिक ऐप को रिब्रांड करने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही JioMusic ऐप JioSaavn के नाम से जाना जाएगा। हालांकि, रीब्रांडिंग की खबर आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है।

Saavn ऐप पहले से ही गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। खबरों की मानें तो JioSaavn लॉन्च होने के बाद Saavn ऐप को वापस ले लाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ यूजर्स ने यह रिपोर्ट किया है कि Saavn ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने पर उन्हें 90 दिनों का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

इससे यह लग रहा है कि जियो जल्द ही JioMusic को JioSaavn में बदल देगा। आपको बता दें कि JioMusic जियो की ही म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप है जो जियो प्लान्स के साथ इसका फ्री सब्सक्रिप्शन उपलब्ध कराता है।

JioSaavn बनेगा JioMusic:
JioMusic को JioSaavn में बदल दिया जाएगा। इसके बाद Saavn का पूरा म्यूजिक पोर्टफोलियो को JioSaavn पर उपलब्ध कराया जाएगा। जियो की नई ऐप प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए ही वैध होगा। यूजर्स इसका सब्सक्रिप्शन ले पाएंगे। हालांकि, कंपनी की तरफ से फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

आपको बता दें कि फिलहाल गूगल प्ले स्टोर से Saavn स्टेंडर्ड और प्रो दोनों को ही डाउनलोड किया जाता है। Saavn प्रो के यूजर्स अनलिमिटेड गाने डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, स्टेंडर्ड यूजर्स केवल ऐप पर ही गानें सुन सकते हैं।