घरेलू शेयर बाजार को होली पर झटका, सेंसेक्स 60 हजार से नीचे खुला

125

मुंबई। कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। पूरे देश में लोग रंगों का त्योहार होली मना रहे हैं। इस बीच घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 59,926.91 अंकों के लेवल पर खुला है। शुरुआती कारोबार में यह  297.55 अंकों के लेवल तक गिरता दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 103.95 अंकों की गिरावट के साथ 17,607.60 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। 

बाजार की गिरावट में IT और रियल्टी स्टॉक्स सबसे आगे हैं। निफ्टी में हिंडाल्को 3% टूटकर टॉप लूजर है। जबकि SBI LIFE का शेयर इंडेक्स में टॉप गेनर है। बता दें, घरेलू बाजार सोमवार को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए थे. सेंसेक्स 415 अंक चढ़कर 60,224 पर और निफ्टी 117 अंक ऊपर 17,711 पर बंद हुए थे। बाजार की तेजी में IT, ऑटो और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर आगे रहे।

प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। सेंसेक्स 291.80 अंक यानी 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 59,932.66 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 79.40 अंक यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 17,632.10 के स्तर पर नजर आ रहा है।