खाना पकाना फिर हुआ महंगा, घरेलू LPG के दाम 50 रुपये बढ़े

0
254

नई दिल्ली। कमर्शियल LPG के बाद अब डॉमेस्टिक LPG सिलेंडर के दाम में भी इजाफा कर दिया गया है। शनिवार को 14.2 किलोग्राम के डॉमेस्टिक LPG सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई। यह वृद्धि आज से ही प्रभावी हो गई है। अब राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के डॉमेस्टिक LPG सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। इससे पहले घरेलू एलपीजी के दाम 22 मार्च को 50 रुपये बढ़े थे। अप्रैल माह में इस सिलेंडर की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ था।

मार्च में हुई थी बढ़ोतरी: 22 मार्च को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। उसके बाद दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपये हो गई थी।

कामर्शियल गैस सिलेंडर भी महंगा: घरेलू एलपीजी की कीमत में बढ़ोतरी के बाद बीते एक अप्रैल को 19 कलो वाले कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई थी। उस दिन इसका दाम 249.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा था। इसके बाद दिल्ली में इस सिलेंडर का दाम 2253 रुपये हो गया था। इसके बाद 1 मई 2022 को भी कामर्शियल एलपीसी गैस सिलेंडर के भाव में 104 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा कर दिया था। उसके बाद 19 किलो वाले वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम बढ़कर 2,355 रुपये प्रति सिलेंडर पहुंच गया है।