कोमाकी ने भारत में लॉन्च किए ऑल-मेटल बॉडी वाले दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर

0
9

नई दिल्ली। कोमाकी (Komaki) ने इंडियन मार्केट में अपने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर- MG Pro V और MG Pro+ को लॉन्च कर दिया है। इनकी शुरुआती कीमत 73999 रुपये है। इन स्कूटर्स की रेंज 150 किलोमीटर तक की है। ये स्कूटर ऑल-मेटल बॉडी के साथ आते हैं।

कम बजट में तगड़े फीचर्स वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश रहे हैं, तो खुश हो जाइए। कोमाकी (Komaki) ने इंडियन मार्केट में अपने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर- MG Pro V और MG Pro+ को लॉन्च कर दिया है।

MG Pro V की शुरुआती कीमत 73,999 रुपये है। वहीं, MG Pro+ की कीमत 79,999 रुपये है। इन दोनों स्कूटर्स की सबसे बड़ी खासियत इनकी ऑल-मेटल बॉडी है।

इस कीमत वाले सेगमेंट में ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर फाइबर बॉडी के साथ आते हैं, लेकिन कोमाकी ने ग्राहकों को ज्यादा ड्यूरेबल ऑप्शन देने के लिए मेटल बॉडी का इस्तेमाल किया है। इन स्कूटर्स की रेंज 150 किलोमीटर तक की है और इनमें कई बेहतरीन मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं।

फुल चार्ज होने पर 90 से 100 किलोमीटर : कोमाकी MG Pro V एक बार फुल चार्ज होने पर 90 से 100 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज ऑफर करता है। वहीं, MG Pro+ एक बार चार्ज होने पर 150 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज ऑफर करेगा। ऐसे में ये दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर डेली ऑफिस आने-जाने के साथ शहर में लंबी दूरी तय करने वाले ग्राहकों के लिए भी अच्छा ऑप्शन बन सकते हैं। दोनों स्कूटर्स में BLDC हब मोटर और LiFePO4 (लिथियम आयरन फॉस्फेट) बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी ज्यादा सेफ होने के साथ लंबी लाइफ और कम मेंटेनेंस बेनिफिट भी देती है।

कोमाकी इन दोनों स्कूटर्स को कई मॉडर्न फीचर्स ऑफर कर रही है। इनमें मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी दी गई है, जिसकी मदद से बैटरी स्टेटस और रेंज की जानकारी मिलती है। इसके अलावा फ्रंट डिस्क ब्रेक, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, एंटी-थेफ्ट लॉक, पार्किंग असिस्ट, रिपेयर स्विच और कंफर्टेबल राइडिंग प्लेटफॉर्म जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। वहीं, MG Pro+ में ज्यादा बड़ा बूट स्पेस मिलता है, जिससे सामान को रखने में कोई परेशानी नहीं होती।

महंगे प्रोडक्ट्स वाले फीचर
कोमाकी इलेक्ट्रिक वीइकल्स की को-फाउंडर गुंजन मल्होत्रा ने लॉन्च के दौरान कहा कि देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन कम कीमत का मतलब क्वॉलिटी से समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि MG Pro V और MG Pro+ के जरिए कंपनी ऐसे फीचर्स ग्राहकों तक पहुंचाना चाहती है, जो अब तक केवल महंगे इलेक्ट्रिक वीइकल्स में देखने को मिलते थे।

उनके मुताबिक, दोनों स्कूटर्स में इस्तेमाल की गई मजबूत मेटल बॉडी और LiFePO4 बैटरी लंबी उम्र, बेहतर सेफ्टी और ज्यादा भरोसेमंद परफॉर्मेंस देती है। कंपनी का टारगेट भारतीय ग्राहकों को किफायती कीमत में प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी, मॉडर्न टेक्नोलॉजी और टिकाऊ इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑफर करना है।