कोटा सेंट्रल जेल तक पहुंचा कोरोना, अब तक 13 पॉजिटिव मिले

0
436

कोटा। कोरोना अब कोटा सेंट्रल जेल तक भी जा पहुंचा है। पिछले 24 घंटे में सेन्ट्रल जेल से 6 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जेल से पहले भी कैदी मिल चुके है। उसके बाद चिकित्सा विभाग ने यहां सेम्पलिंग करवाई। यह दूसरा मौका है जो जेल में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले 7 कैदी पॉजिटिव मिले थे। इनको मिलाकर 13 कैदी पॉजिटिव मिले हैं।

जेल सूत्रों ने बताया कि नयापुरा थाने में एक मामले में पूछताछ के लिए एक कैदी को लाया गया था। उसकी जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव मिला। इससे वहां हड़कम्प मच गया। उसके बाद सेन्ट्रल जेल से 21 जुलाई को 7 कोरोना पॉजिटिव मिले थे।

हाड़ौती में एक ही दिन में 62 कोरोना पॉजिटिव
हाड़ौती में गुरुवार को एक ही दिन में 62 मरीज सामने आए। कोटा में जहां 42 मरीज मिले। वहीं बूंदी व बारां में 10-10 मरीज मिले। इसके बाद शहर में कोरोना का आंकड़ा 1162 पर जा पहुंचा। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि सेन्ट्रल जेल से 19,21,22,24,3,36 वर्षीय उम्र के कैदी पॉजिटिव मिले।

महावीर नगर विस्तार योजना से 18 वर्षीय युवक, दादाबाड़ी से 27,35 वर्ष युवक, 31 वर्ष महिला, माला फाटक से 33 वर्षीय युवक, कोटड़ी से 55 वर्षीय पुरुष, छत्रपुरा से 23 वर्ष युवती, इटावा से 49 वर्ष युवक, पूनम कॉलोनी से 61 वर्ष बुजुर्ग, सरस्वती कॉलोनी से 29 वर्ष युवक, मोखापाड़ा से 28 वर्ष युवक, श्रीपुरा से 12,26 वर्ष युवक, टिपटा से 27 वर्ष युवक, कुन्हाड़ी से 26 वर्ष युवक, रामपुरा से 31 वर्ष युवक, विज्ञान नगर से 34 व 52 वर्ष पुरुष, डडवाड़ा से 41 वर्ष महिला, स्टेशन से 30 वर्ष युवक, पत्रकार कॉलोनी से 53 वर्ष पुरुष, महावीर नगर प्रथम से 48 वर्ष युवक पॉजिटिव मिले।

बजरंग नगर से 55 वर्ष पुरुष, प्रताप नगर से 27 वर्ष युवक, संजय गांधी नगर से 17 वर्ष किशोर, नयापुरा से 32 वर्ष महिला, आयोग्य नगर रंगबाड़ी 50 वर्ष महिला, दीगोद से 27 वर्ष युवक, इन्द्रा मार्केट से 78 वर्ष पुरुष व 72 वर्ष महिला, छावनी से 63 वर्ष पुरुष व 63 वर्ष महिला, पुलिस लाइंस से 63 वर्ष महिला व रामचन्द्रपुरा से 26 वर्ष कोरोना पॉजिटिव मिले।