कोटा में 5 जनवरी से चलेगी मेमू ट्रेन, जानिए किन यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

0
359

कोटा। कोटा रेल मंडल में शॉर्ट टर्म यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 5 जनवरी को मेमू ट्रेन (Memu Train) चलेगी। कोटा को ट्रेन के चार रैक मिले हैं। मेमू ट्रेन का संचालन कोटा से नागदा, झालावाड़ और बिना के बीच होगा। महिला रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 5 जनवरी को झंडी दिखाकर इन ट्रेनों की शुरुआत करेंगे।

यह रहेगा समय: मेमू गाड़ी संख्या 61616 कोटा से सुबह 6 बजे रवाना होकर 10:25 बजे नागदा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 60615 नागदा से दोपहर 2:25 बजे रवाना होकर शाम 7 बजे कोटा पहुंचेगी। कोटा से गाड़ी संख्या 61614 शाम 7:10 बजे झालावाड़ के लिए रवाना होगी। झालावाड़ में यह ट्रेन रात 9:35 बजे पहुंचेगी। झालावाड़ से गाड़ी संख्या 61613 सुबह 5:55 बजे रवाना होकर 8:20 बजे कोटा पहुंचेगी।कोटा से गाड़ी संख्या 61611 सुबह 8:30 बजे रवाना होकर शाम 4:45 बजे बीना पहुंचेगी। बीना से गाड़ी संख्या 61612 सुबह 10:30 बजे रवाना होकर शाम 6:50 बजे कोटा पहुंचेंगी। मेमू ट्रेनों का संचालन रोजाना किया जाएगा।

बीना पहुंचे मेमू रैक: ट्रेन संचालन के लिए मेमू के रैक बीना स्टेशन पहुंच चुके हैं। यहां इनका रखरखाव किया जा रहा है। दो-तीन दिन में इन रेकों के कोटा पहुंचने की संभावना है। बीना, नागदा और झालावाड़ के लिए कुल चार रैक चलेंगे।