कोटा में विकास कार्यों से पर्यटन की राह खुलेगी: व्यापार महासंघ

83

कोटा। Kota News: यू मार्केट केनाल रोड व्यापार संघ द्वारा सूरजपोल गेट पर विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण के अवसर पर व्यापारियों ने शांति धारीवाल का फलों से तोल कर स्वागत किया।

यू मार्केट व्यापार संघ केनाल रोड के अध्यक्ष शाहिद मुल्तानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण लाल राजानी, महासचिव पुरुषोत्तम छाबडिया, उपाध्यक्ष जैनुद्दीन, कोषाध्यक्ष भरत वाधवानी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल थे और विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेता अमित धारीवाल एवं कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी थे।

इस अवसर पर कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने कहा कि स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल द्वारा शहर में जो पर्यटन की दृष्टि से विकास कार्य कराए जा रहे हैं, निश्चय ही आने वाले समय में कोटा शहर देश के प्रमुख पर्यटन शहरों में अपना नाम कायम करेगा। इससे यहां के व्यापार और उद्योग के विकास के साथ रोजगार भी बढेगा।

उन्होंने स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल द्वारा शहर मे पर्यटन की दृष्टिगत रखते हुए चलाए जा रहे विकास कार्यों के लिए उनका भी आभार व्यक्त किया ।यू मार्केट व्यापार संघ केनाल रोड के अध्यक्ष शाहिद मुल्तानी उपाध्यक्ष नारायण लाल राजानी महासचिव पुरुषोत्तम छाबडिया ने बताया कि गुमानपुरा में बनाए गए फ्लाईओवर एवं सौंदर्यी करण से क्षेत्र के व्यापारियों को काफी राहत मिली है।

फ्लाईओवर बनने से हमारे बाजार मे पार्किंग की जो समस्या थी, उसका भी समाधान हुआ है। साथ ही यातायात जाम से भी इस क्षेत्र को अब मुक्ति मिली है। इसके लिए उन्होंने स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल का आभार व्यक्त किया।