कोटा में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए आज फिर लॉकडाउन

0
446

कोटा। कोरोना से शहर में अभी तक 53 मौतें हो चुकी हैं। संक्रमण तेजी से बढऩे पर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। कोविड अस्पताल में रोगियों को भर्ती करने की ज्यादा क्षमता नहीं बची है। रविवार को फिर कोटा शहर में लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान दूध डेयरी, सब्जी सप्लाई, अस्पताल, नर्सिंग होम, पेट्रोल पम्प जैसी आवश्यक सेवाएं खुली रहेंगी। इन्हें लॉकडाउन से मुक्त रखा गया है।

गम्भीर बीमार व्यक्ति चिकित्सक की पर्ची के साथ अस्पताल में आ-जा सकेंगे। सार्वजनिक परिवहन बंद रहेगा। अति आवश्यक कार्य से शहर से बाहर जाने वाले व्यक्तियों को किसी प्रकार के पास की आवश्यकता नहीं होगी। शहर में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।