कोटा में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा पहुंचा एक हजार के पार, 30 की मौत

0
515

कोटा। शहर में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 15 दिनों में तेजी से कोरोना रोगियों की संख्या बढ़ी है। रविवार सुबह कोटा जिले में कोविड रोगियों ने 1 हजार का आंकड़ा पार कर लिया। अब तक कुल 1030 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। अब तक कोरोना से 30 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।

19 जुलाई की सुबह की रिपोर्ट में 29 और दोपहर में आई रिपोर्ट में 15 नए कोरोना पॉजिटिव और सामने आए हैं। इस तरह एक ही दिन में अभी तक 44 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इससे पहले 18 जुलाई को एक ही दिन में 54 कोरोना पॉजिटिव मिले। पिछले दो दिनों में ढाई दर्जन कॉलोनियों में मरीज मिले हैं। इनमें फाइनेंस कपंनी के 4 कर्मचारी, रेजीडेंट डॉक्टर, नर्सिंग, टेक्निशियन व अन्य स्टाफ भी चपेट में आए।

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि रविवार सुबह विभिन्न इलाकों में 29 रोगी मिले। वहीं शनिवार को बोरखेड़ा वसुंधरा विहार कॉलोनी निवासी 16, 30, 31, 58 वर्षीय पुरुष, 21, 36, 38 वर्षीय महिलाएं, पाटनपोल निवासी 38, 40, 63, 64 वर्षीय पुरुष एवं 21 और 45 वर्षीय महिलाएं, कुन्हाड़ी निवासी 22 और 42 वर्षीय पुरुष, श्रीनाथपुरम निवासी 50 एवं 53 वर्षीय पुरुष, कैथूनीपोल निवासी 50 वर्षीय महिला, दादाबाड़ी की 35 वर्षीय महिला, महावीर नगर का 27 वर्षीय युवक।

टिपटा की 7 वर्षीय बालक, सुभाष नगर की 26 वर्षीय पुरुष, नयापुरा का 75 वर्षीय पुरुष, छावनी रामचन्द्रपुरा का 70 वर्षीय पुरुष, सरस्वती कॉलोनी का 14 वर्षीय किशोर, लालबुर्ज की 27 वर्षीय महिला, कैथूनीपोल की 50 वर्षीय महिला, सुभाष नगर का 47 वर्षीय युवक, आरकेपुरम निवासी 34 वर्षीय पुरुष व 51 वर्षीय महिला, ग्रामीण पुलिस लाइंस का 49 वर्षीय पुरुष, अनंतपुरा का 35 वर्षीय पुरुष, रंगबाड़ी का 50 वर्षीय पुरुष।

जयहिंद नगर का 28 वर्षीय पुरुष, सुभाष नगर की 43 वर्षीय महिला, कंसुवा 44 वर्षीय पुरुष, अमर निवास आरएसी कॉलोनी 40 वर्षीय पुरुष, 31, 35, 41, 45 पुरुष व 40 वर्षीय महिला, दादाबाड़ी निवासी 30 व 35 पुरुष, नयापुरा का 56 वर्षीय पुरुष, केशवपुरा का 27 वर्षीय पुरुष, श्रीनाथपुरम की 32 वर्षीय महिला, भगत सिंह कॉलोनी का 45 वर्षीय पुरुष, विज्ञान नगर की 50 वर्षीय महिला, करबला का 40 वर्षीय पुरुष, माला रोड का 48 वर्षीय पुरुष, रामपुरा की 22 वर्षीय महिला, गिरधरपुरा की 25 वर्षीय महिला, पाटनपोल की 40 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिले।

दोपहर में आई रिपोर्ट में 29 वर्षीय, 37 वर्षीय एवं 54 वर्षीय पुरुष महावीर नगर, 29 वर्षीय पुरुष एवं 21 वर्षीय महिला सरस्वती कॉलोनी, 27 वर्षीय पुरुष एवं 28 वर्षीय महिला सिविल लाइन, 27 वर्षीय पुरुष आदर्श कॉलोनी, 28 वर्षीय पुरुष विज्ञान नगर, 32 वर्षीय महिला रंगबाड़ी, 38 वर्षीय पुरुष लाडपुरा, 59 वर्षीय पुरुष पाटनपोल, 52 वर्षीय पुरुष श्रीपुरा, 20 वर्षीय पुरुष नयापुरा, 42 वर्षीय महिला वार्ड नंबर 37, कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।