कोटा मंडी / आवक की कमी से धान, उड़द में उछाल, चना ढीला

943

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को मिलर्स की मांग से धान 50 रुपये प्रति क्विंटल तेज बोला गया। आवक की कमी से उड़द बेस्ट 150 रुपये प्रति क्विंटल ऊँचा बिका। लिवाली के अभाव में चना 50 रुपये प्रति क्विंटल मंदा बिका। लहसुन की आवक लगभग 3000 कट्टे की रही। अन्य कृषि जिन्सो की आवक लगभग एक लाख बोरी की रही। जिंसों के भाव इस प्रकार रहे –

गेहूं लस्टर 1950 से 2015 गेहूं मिल क्वालिटी 1950 से 2031एवरेज 2000 से 2061 लोकवान 1950 से 2100 पीडी 1950 से 2100 गेहूं टुकडी 2050 से 2211 मक्का 1500 से 2050 जौ 1700 से 1950 ज्वार 1500 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल।

धान लाजवाब (1509 ) 2100 से 2700 धान पूसा 4 (1121) 2200 से 2851धान सुगन्धा 1500 से 2401धान पूसा 1 2000से 2321 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3000से 4000 सरसों 3400 से 4100 अलसी 4000 से 4701तिल्ली 8000 से 111000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 3200 से 4300 धनिया बादामी 5500 से 6000 ईगल 6000 से 6451 रंगदार 6000 से 7100 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 3000 से 13000 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

मूंग 5100 से 6000 उड़द 3000 से 7060 चना 3600 से 3900 चना काबुली 3500 से 5000 चना पेप्सी 3600 से 4050 चना मौसमी 3400 से 4050 मसूर 3800 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 3000से 3650 रुपये प्रति क्विंटल।