कोटा समाचार

कोटा नगर निगम में 25 नवम्बर के बाद पहली बार होगा यह बदलाव

कोटा। शहर सरकार यानी नगर निगम का बोर्ड 25 नवम्बर तक रहेगा। 26 नवम्बर को प्रशासन निगम की कमान संभाल लेगा। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से इस बारे में स्पष्ट निर्देश नहीं आए हैं कि प्रशासक कौन होगा। हालांकि जिला कलक्टर को ही प्रशासक नियुक्त किए जाने की चर्चा है। निगम के इतिहास में पहली बार प्रशासक लगेगा।

नगर निगम का गठन होने के बाद से बोर्ड का कार्यकाल पूरा होने से पहले अब तक समयबद्धता से चुनाव होते आ रहे हैं, इस कारण प्रशासक लगाने की नौबत नहीं आई। निगम के मौजूदा बोर्ड का कार्यकाल 25 नवम्बर को पूरा हो जाएगा। राज्य सरकार ने इस बार निगम के चुनाव टाल दिए हैं। अब एक निगम की जगह दो नगर निगम होंगे।

दोनों निगमों के हिसाब से वार्डों का पुर्नगठन किया जाएगा। इसके बाद चुनाव करवाने की संभावना है। जब तक नया बोर्ड नहीं बनेगा, तब तक प्रशासक लगाया जाएगा। जानकारों का कहना है कि निगम में जनता के प्रतिनिधि नहीं होने से आम जनता की परेशानी बढ़ेगी, क्योंकि वार्ड की जनता का सीधा संवाद पार्षद से होता है। इस कारण बोर्ड का कार्यकाल खत्म होने के बाद जनता की परेशानियां बढ़ेंगी।

About author

Articles

लेटेस्ट हिंदी समाचारों का पोर्टल। हर कदम आपके साथ चले। देश-विदेश, राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, शिक्षा, ऑटोमोबाइल, गेजेट्स, स्टॉक मार्केट, निवेश, टैक्स एवं फाइनेंशियल समाचारों के लिए www.lendennews-ee4f51.ingress-erytho.ewp.live पढ़िए। समाचार मोबाइल, डेस्कटॉप और टेबलेट पर पढ़ने के लिए आज ही लॉग ऑन कीजिये www.lendennews-ee4f51.ingress-erytho.ewp.live पर।
Related posts
कोटा समाचार

रानपुर औद्योगिक क्षेत्र में नकली घी बनने का अंदेशा, कारखाना सीज

-कृष्ण बलदेव हाडा – कोटा। राजस्थान…
Read more
कोटा समाचार

मानवता, करुणा और एकजुटता की याद दिलाता है विश्व रेडक्रॉस डे: राजेश बिरला

कोटा। World Red Cross Day celebrated: नोबेल शांति…
Read more
कोटा समाचार

कोटा मंडल ने अप्रैल माह में टिकट चेकिंग अभियान में 2.5 करोड़ का जुर्माना वसूला

कोटा। मंडल के वाणिज्य विभाग ने…
Read more
Newsletter
Become a Trendsetter
Sign up for Davenport’s Daily Digest and get the best of Davenport, tailored for you.