केसरियो रंग तने लाग्यो रूढ़ा गरबा की धुन पर थिरकते रहे महिला-पुरुष

0
51

अखिल ब्राह्मण महासभा कोटा में डांडिये की धूम

कोटा। केसरियो रंग तने लाग्यो रूढ़ा गरबा…, पंखिड़ा पंखिड़ा…, धीरे-धीरे चुंदड़िए रंग लाग्यो… गरबों की धुन पर देर रात तक विज्ञान नगर रोड स्थित अखिल ब्राह्मण भवन में महिलाएं एवं पुरुष देर रात गरबे के गीतों पर डांडियों की खनक के साथ थिरकते रहे।

शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित डांडिया रास में माता के जयकारों के साथ डांडिया कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संदीप शर्मा रहे। अध्यक्षता पूर्व महापौर सुमन श्रृंगी ने की। विशिष्ट अतिथि गीता शर्मा, गोविंद शर्मा, हौसला प्रसाद शुक्ला डॉ.अरुण शर्मा रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व महापौर सुमन श्रृंगी ने किया। अध्यक्ष गोपाल शर्मा, संभागीय अध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा, महामंत्री संजय शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष एडवोकेट कल्पना शर्मा, महामंत्री अम्बिका शर्मा, मंत्री माया शर्मा, उपाध्यक्ष सूरजलता शर्मा, डॉ. सुशीला जोशी सभी कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने नवदुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना करके किया।

पुरूष वर्ग, महिला वर्ग, 18 वर्ष की आयु से छोटे व बड़े कपल्स के लिए डांस के कई राउण्ड आयोजित किए गए। इस मौके पर अखिल ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने जमकर डांडिया रास किया। डांस प्रतिभा एवं वेशभूषा के आधार पर प्रतिष्ठा पारीक व सुलक्षणा जोशी ने सदस्यों की प्रतिभा का मूल्यांकन किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि विधायक संदीप शर्मा ने पारितोषिक वितरण किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संदीप शर्मा ने भी सपत्नीक डांडिया कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम संचालिका कृतिका जोशी ने नवरात्रि से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। 15 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं के शानदार जोशीले राउंड में नृत्य में प्रथम श्यामभवी, द्वितीय शानवी तथा दी बेस्ट ड्रेस्ड में प्रथम पीहू और द्वितीय देवांशी रही । 16 से 30 आयु वर्ग मे नृत्य में प्रथम तविषी दाधीच व द्वितीय नमन तथा बेस्ट ड्रेस्ड में प्रथम पायल व द्वितीय स्थान पर लतिका दुबे रही।

50 से अधिक आयु वर्ग में कपल डांस में रामस्वरूप शर्मा व सूरजलता शर्मा की जोड़ी सबसे अव्वल रही। 50 से कम आयु वर्ग में निमेष व ज्योति पुरोहित की जोड़ी को प्रथम स्थान मिला। सभी महिलाओ के ग्रुप में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर नृत्य किया। संगीता शर्मा व पुरूषो में दिनेश दुबे सर्वश्रेष्ठ रहे। इसी क्रम में बेस्ट ड्रेसअप में नीतू शर्मा व शैलेन्द्र भार्गव को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि संदीप शर्मा, संस्था के पदाधिकारियों एवं महिला मंडल पदाधिकारियों ने पुरस्कृत किया । इस अवसर पर गोपाल शर्मा, रामस्वरुप शर्मा, नन्द किशोर शर्मा, प्रमोद पालीवाल, लहरी शंकर गौतम, वैद्य रघुनंदन शर्मा, नरेश पालीवाल, राजीव पांडेय, राजेन्द्र, राजीव पांडे, मोहन गौतम, प्रतिष्ठा पारीक, उर्मिला गौतम व कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।