कर्नाटक: सिद्धारमैया सरकार की ताजपोशी, समारोह में शामिल होंगे राज्यों के मुख्यमंत्री

0
77

बेंगलुरु। Karnataka CM Swearing In Ceremony: सिद्धारमैया की आज मुख्‍यमंत्री और डीके शिवकुमार की डिप्टी सीएम के पद पर ताजपोशी होगी। दोनों पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इनके साथ कैबिनेट में शामिल होने वाले कुछ विधायक भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

कर्नाटक व‍िधानसभा चुनाव के नतीजे 13 मई को आए थे। कांग्रेस ने कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, भाजपा ने 66 और जेडीएस ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की है। स्‍पष्‍ट बहुमत म‍िलने के बाद कांग्रेस ने लंबे मंथन के बाद सिद्धारमैया को मुख्‍यमंत्री की कुर्सी सौंपी है। वहीं, डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम का पद द‍िया गया है।

बेंगलुरु के कांटेरावा स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12.30 बजे होगा। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और कई नेताओं को शामिल होने की उम्मीद है।

खरगे ने इस समारोह में शामिल होने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को आमंत्रित किया है।