कमजोर मांग से इंदौर मंडी में‌ तुअर,‌ तुअर दाल एवं उड़द मोगर के भाव में गिरावट

129

इंदौर। स्थानीय संयोगिता गंज अनाज‌ मंडी में‌ मंगलवार को कमजोर मांग से तुअर (अरहर) 100 रुपये और‌ तुअर की‌ दाल के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल‌ की गिरावट रही। आज मूंग की दाल 200 रुपये एवं उड़द मोगर 100 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती‌ बिकी।

दलहन: चना कांटा 5175 से 5200, चना विशाल 4950 से 5025, मसूर 5550 से 5600, तुअर (अरहर) निमाड़ी 9000 से 9800, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 10000 से 10200, तुअर (कर्नाटक) 10200 से 10300, मूंग 7300 से 8300, मूंग हल्की 6800 से 7200, उड़द 7400 से 8600, हल्का उड़द 3000 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 12400 से 12500 तुअर दाल फूल 12700 से 12800, तुअर दाल बोल्ड 13700 से 14400, आयातित तुअर दाल 11600 से 11700, चना दाल 6650 से 6950, मसूर दाल 7050 से 7350, मूंग दाल 9100 से 9400, मूंग मोगर 9900 से 10200, उड़द दाल 9700 से 10000, उड़द मोगर 10800 से 11100 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती (921) 11000 से 12000, तिबार 9000 से 9500, दुबार 8000 से 8500, मिनी दुबार 7000 से 7550, मोगरा 4000 से 6000, बासमती सैला 7500 से 9500, कालीमूंछ 8000 से 8500 राजभोग 7000 से 7500, दूबराज 4000 से 4500, परमल 2800 से 3000, हंसा सैला 2900 से 3100, हंसा सफेद 2500 से 2700, पोहा 4700 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल।