कमजोर उठाव से धनिया, उड़द एवं धान में गिरावट

754

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को कमजोर उठाव से उड़द, धान, सरसों और सोयाबीन 50-50 रुपये क्विंटल मंदा रहा। माल की कुल आवक 50 हजार बोरी की रही। लहसुन की आवक 15000 कट्टे की रही।  कोटा में धनिया की 2000 और रामगंज मंडी में 5000 बोरी की आवक हुई। एनसीडेक्स पर धनिया वायदा ढीला रहने सा रामगंज मंडी में भाव 50 रुपये क्विंटल लुढ़क गए। 

गेहूं मिल  1600 से 1750 लोकवान  नया 1600 से 1800 पीडी नया 1600 से 1800  गेहूं टुकडी 1600 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल। धान सुगंधा  2400 से 2600 पूसा 1 2500 से 2651 पूसा 4  (1121) 2500 से 3200 धान (1509) 2000 से 2900 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 2400 से 3611 सरसो 3300 से 3621 तिल्ली  5000 से 8100 रुपये प्रति क्विंटल। मैथी पुरानी 2000 से 2800 मैथी नई 2500 से 3400 धनिया  बादामी नया 3400 से 3800 ईगल  3800 से 4200 रंगदार 4500 से 6000  धनिया पुराना 3000 से 3600 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंग  3300 से 3800 उडद 2000 से 3200 चना 3200 से 3600 रुपये प्रति क्विंटल। चना काबुली 3500 से 4500 चना पेपसी 3300 से 3600 चना मौसमी 3000 से 3700 मसूर 3000 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार  2500 से 3200 मक्का 1000 से 1300 जौ 1200 से  1400 ज्वार  1300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 300 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल।