कन्फ्यूजन है तो ट्राई के ऐप की मदद से चुनिए चैनल पैक

1545

नई दिल्ली । भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा बदले गए केबल और डीटीएच (DTH) के नियम 1 फरवरी 2019 से लागू हो जाएंगे। इससे पहले यूजर्स को अपने मनपसंद चैनल्स का चुनाव करना होगा। इस समय हर चैनल के साथ में उसका शुल्क लिखा आता है। साथ ही टीवी पर हर चैनल के अलग-अलग पैक के विज्ञापन को भी दिखाया जाता है।

इसका सीधा मतलब यह है कि अब जो चैनल आप देखना चाहते हैं आपको उन्हीं का पैसा देना होगा। लेकिन कई यूजर्स को चैनल चुनने में कंफ्यूजन हो रही है। इसी के चलते TRAI ने चैनल सिलेक्शन प्रोसेस को आसान बनाने के लिए एक नई वेब एप्लीकेशन लॉन्च की है।

चैनल सेलेक्टर ऐप्लिकेशन यूजर की पसंद को समझेगा और चैनल की लिस्ट दिखाएगा। साथ ही आप जो भी चैनल चुनना चाहते हैं उसकी MRP भी बताई जाएगी। यह ऐप यूजर से कुछ सवाल करेगी। इसी के आधार पर यह यूजर को उसके पसंद के चैनल की लिस्ट दिखाएगी। TRAI की इस नए ऐप के जरिए यूजर्स मंथली रेंटल भी जान पाएंगे।

जानें कैसे करें इस्तेमाल:

  • इस ऐप्लीकेशन को इस्तेमाल करने के लिए आपको https://channel.trai.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद नीचे की तरफ दिख रहे Get Started पर क्लिक करें। यहां आपसे कुछ सवाल पूछे जाएंगे।
  • सबसे पहले यूजर उसका नाम, राज्य और फिर शैली प्राथमिकता जैसी जानकारी देनी होंगी।
  • जब यूजर सभी सवालों का जवाब दे देंगे तो उनके सामने आपकी रूचि के मुताबिक चैनल की लिस्ट आ जाएगी।
  • यूजर अपनी पसंद के चैनल का चुनाव कर अपने मासिक रेंटल प्लान के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।
  • इसके बाद ऊपर की तरफ दायीं तरफ View Selection बटन पर क्लिक करना होगा।
  • यहां फ्री चैनल,पेड चैनल, कुल राशि का भुगतान, जीएसटी टैक्स और नेटवर्क कैपेसिटी फीस (NFC) आदि की जानकारी दी जाएगी।
  • इसके अलावा मंथली रेंटल के साथ फ्री चैनल की लिस्ट को भी दिखाया गया है।
  • चैनल सिलेक्टर ऐप्लिकेशन पर बायीं तरफ कीमत, एचडी/एसडी, शैली, ब्रॉडकॉस्टर और भाषा जैसे कई विकल्प दिखाई देंगे। यूजर अपनी जरुरत के हिसाब से फिल्टर सेट कर सकते हैं।
  • ‘View Selection पेज पर ऑप्टिमाइज बटन भी दिया जाएगा। यहां आपको सस्ता पैकज भी दिखाया जाएगा।