ओले-बारिश के बाद शीतलहर से ठिठुरा राजस्थान

618

जयपुर। राजस्थान में ओले-बारिश के बाद सर्दी बढ़ गई है। कई शहराें में हवा में नमी बढ़ने से गलन बढ़ गई। रात के साथ अब दिन का पारा भी गिरने लगा है। चूरू में दिन का पारा 13.3 तो रात में 12.5 डिग्री रहा। जयपुर में भी दिन में ठंड बढ़ गई। यहां दिन में पारा 19.5 और रात में 14° रहा।

अगले 24 घंटे में शीतलहर चलने के अलावा कुछ इलाकाें में हल्की बारिश के आसार हैं। 12 से अधिक शहराें में सुबह घना काेहरा छाया रहेगा। दिन का पारा और गिरेगा। और दिनभर बादल रहेंगे। ठंडी हवाएं चलने से दिन का तापमान और लुढ़कने की संभावना है।

दिन और रात का तापमान

शहरदिन    रात
चूरू    13.3    12.5
अजमेर    17.5    13.0
गंगानगर     14.8     10.7
जयपुर     19.5     14.0
कोटा    25.8    14.6