ऑनलाइन प्रतियोगिता में शीतल अग्रवाल बनीं लहरिया क्वीन

1122

कोटा। अखिल भारतीय महाराजा श्री अग्रसेन सोश्यल ग्रुप कोटा संभाग के संभागीय अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि संस्था द्वारा महिला मण्डल के नेतृत्व में प्रथम बार ऑनलाइन सावन लहरिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 53 प्रतिभागियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए गए।

संभागीय महामंत्री सपना गोयल ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के पश्चात सभी महिलाओं को अपने घर पर ही, लहरिया पहनकर एक मिनट का वीडियो कैटवाक नृत्य एवं श्रृंगार के साथ प्रतिभागी को अपना वीडियो अपलोड किया गया। जिसमें लहरिया सूट, साडी, बेस श्रृंगार युक्त नृत्य या कैटवाक करते हुए एक मिनट का घर पर वीडियो बनाते हुए मंगाया गया था।

जिसमें भाग लेने वाली सभी महिलाओ के वीडियो देखकर निर्णायक मंडल द्वारा लहरिया क्वीन शीतल अग्रवाल झालरापाटन को चुना गया। वहीं, द्वितीय विजेता सीमा अग्रवाल सुल्तानपुर तथा तृतीय स्थान पर सोनल अग्रवाल टोंक रहीं। इसके अलावा चतुर्थ स्थान पर कमला मित्तल रही। युवती वर्ग से परिधी गोयल प्रथम रही। इस दौरान महिलाध्यक्ष गढेपान द्वारा हमारी भारतीय संस्कृति में अधिक उम्र की माताओ में जोश देखने को मिला।

प्रौढ महिला वर्ग से मीनाक्षी अग्रवाल प्रथम एवं करोना संकट पर रक्षा बंधन की सुन्दर रचना के लिए सुमिता अग्रवाल को चुना गया। सुनीता गोयल एवं अंजलि अग्रवाल निर्णायक मंडल में थीे। जिलाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल ने कहा कि संस्था द्वारा समय समय पर समाज हित के घर बैठे जुड़कर अपने वीडियो के माध्यम से नए नए अनुभव का लाभ लेना चाहिए। प्रेरणा का स्रोत एवं सावन उत्सव के रंग का अपना अलग मजा है। इसी क्रम में आगामी रविवार को संस्था परिवार द्वारा सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता भी निशुल्क की जाएगी।