कोटा। Allen Advertisment: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) के माध्यम से स्कूली शिक्षा के साथ जेईई और नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की ओर से तीन दिवसीय एनआईओएस एडमिशन महोत्सव-2026 शुरू किया गया है।
महोत्सव में एनआईओएस में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों और अभिभावकों को एडमिशन प्रक्रिया, विषय चयन, परीक्षा व्यवस्था और अकादमिक प्लानिंग की जानकारी देने के साथ पहले से एनआईओएस में अध्ययनरत एलन विद्यार्थियों को अपने अकादमिक मेंटर्स से संवाद का अवसर भी दिया जा रहा है।
एलन के वाइस प्रेसिडेंट अमित गुप्ता ने बताया कि जेईई-नीट की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के बीच बेहतर तालमेल महत्वपूर्ण है।
एनआईओएस में नियमित रूप से प्रतिदिन स्कूल जाने की बाध्यता नहीं होने तथा विषय और परीक्षा संबंधी उपलब्ध लचीले विकल्पों के कारण विद्यार्थी अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप अकादमिक प्लानिंग कर सकते हैं। महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों और अभिभावकों को एनआईओएस के इन प्रावधानों को समझाते हुए सही अकादमिक योजना बनाने में मार्गदर्शन देना है।
चार कैम्पस में स्टूडेंट्स-पेरेन्ट्स को मार्गदर्शन
2 से 4 सितंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में एनआईओएस विशेषज्ञ और सब्जेक्ट स्पेशलिस्ट विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सवालों का समाधान करेंगे। आयोजन के तहत 2 सितंबर को एलन के समर्थ कैम्पस में मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। 3 सितंबर को जवाहर नगर स्थित सत्यार्थ कैम्पस तथा 4 सितंबर को कुन्हाड़ी लैंडमार्क सिटी स्थित सम्यक कैम्पस एवं बारां रोड नया नोहरा स्थित सुपथ कैम्पस में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें नए विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ पहले से एनआईओएस में अध्ययनरत एलन विद्यार्थी भी शामिल हो सकते हैं। मौजूदा विद्यार्थी अपने एनआईओएस मेंटर्स से अकादमिक प्रगति, विषय संबंधी समस्याओं, बोर्ड परीक्षाओं की योजना और जेईई-नीट की तैयारी को लेकर चर्चा कर सकेंगे।
अलग-अलग चरणों में दे सकते हैं बोर्ड विषयों की परीक्षा
महोत्सव में विद्यार्थियों को एनआईओएस की फ्लेक्सिबल परीक्षा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। उपलब्ध प्रावधानों के अनुसार विद्यार्थी अपने बोर्ड विषयों की परीक्षाओं को अलग-अलग चरणों में देने की योजना बना सकते हैं। इससे सभी बोर्ड विषयों की तैयारी और परीक्षाओं का दबाव एक ही समय पर लेने के बजाय उसे अपनी जेईई-नीट की तैयारी के अनुरूप व्यवस्थित करने का विकल्प मिलता है।
विशेष रूप से जेईई-नीट की तैयारी के महत्वपूर्ण महीनों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को बताया जा रहा है कि एनआईओएस की परीक्षा संबंधी फ्लेक्सिबिलिटी का उपयोग कर बोर्ड परीक्षाओं की योजना किस प्रकार बनाई जा सकती है, ताकि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त और केंद्रित समय उपलब्ध रहे।
75 प्रतिशत पात्रता और परीक्षा पैटर्न की भी जानकारी
सत्र में जेईई एडवांस्ड से संबंधित बोर्ड के 75 प्रतिशत पात्रता मानदंड सहित बोर्ड परीक्षा के पैटर्न, प्रैक्टिकल, इंटरनल असेसमेंट और अन्य अकादमिक आवश्यकताओं के बारे में भी विस्तार से समझाया जा रहा है। विद्यार्थियों को एनआईओएस के परीक्षा पैटर्न में ऑब्जेक्टिव प्रश्नों सहित विभिन्न प्रकार के प्रश्नों और मूल्यांकन व्यवस्था की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की योजना बेहतर तरीके से बना सकें।
अमित गुप्ता ने बताया कि एनआईओएस का उद्देश्य केवल एक वैकल्पिक बोर्ड उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को अपनी परिस्थितियों और लक्ष्यों के अनुरूप स्कूली शिक्षा पूरी करने की फ्लेक्सिबिलिटी देना है। जेईई-नीट विद्यार्थियों के लिए विषय चयन, परीक्षा की योजना और नियमित दैनिक स्कूल उपस्थिति की बाध्यता नहीं होना इस व्यवस्था को विशेष रूप से उपयोगी बनाता है। एलन में एनआईओएस का विकल्प चुनने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया से लेकर बोर्ड की अकादमिक तैयारी, मेंटरशिप और परीक्षा संबंधी मार्गदर्शन तक आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

