छात्रों को मिलेगी नेशनल रैंकिंग और एलन कोर्स फीस पर 90% तक की स्कॉलरशिप
मुंबई। ALLEN TAllentex 2027 launched: महान क्रिकेट खिलाड़ी और यूथ आइकन महेन्द्र सिंह धोनी ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत की अग्रणी प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षाओं में से एक एलन टैलेंटेक्स के 13वें संस्करण एलन टैलेंटेक्स-2027 का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा और चीफ एकेडमिक ऑफिसर सी.आर. चोधरी उपस्थित रहे। साथ ही पिछले पाँच वर्षों के एलन टैलेंटैक्स के टॉप रैंकर्स ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और महेन्द्र सिंह धोनी से संवाद किया।
स्टूडेंट्स ने सफलता, तैयारी और कॅरियर विकल्पों को लेकर उनसे सवाल पूछे, जिनका जवाब देते हुए धोनी ने अपने जीवन के अनुभवों और सफर से जुड़े महत्वपूर्ण विचार साझा किए और स्टूडेंट्स को प्रेरित किया।
वेबसाइट लॉन्च होने के साथ ही एलन टैलेंटेक्स-2027 के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। अर्ली बर्ड अवसर के तहत 7 जुलाई तक सिर्फ 99 रूपए में रजिस्ट्रेशन करवाए जा सकते हैं।
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा, ‘‘ जितनी जल्दी आप स्वयं को समझ लेते हैं, उतने ही बेहतर तरीके से भविष्य के लिए तैयार हो पाते हैं। मैंने कभी बहुत आगे की सोच में विश्वास नहीं किया। आज आप क्या कर सकते हैं, उस पर ध्यान दें, अच्छी तैयारी करें और लगातार खुद को बेहतर बनाते रहें।
हर अनुभव हमें कुछ न कुछ सिखाता है और टैलेंटेक्स जैसी परीक्षाएं स्टूडेंट्स के लिए स्वयं को बेहतर तरीके से समझने और भविष्य के लिए आत्मविश्वास विकसित करने का एक अच्छा माध्यम बन सकती हैं।
सेल्फ एनालिसिस हमें अपनी कमजोरियों को पहचानने में मदद करता है और अधिक मजबूत बनने के लिए भी तैयार करता है। चाहे खेल हो या शिक्षा, सही तैयारी और सही मार्गदर्शन महत्वपूर्ण हैं।‘‘
इस अवसर पर एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने कहा, ‘एलन टैलेंटेक्स युवा प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें सही दिशा देने की एक पहल है। यह विद्यार्थियों को सही उम्र में अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू करने का अवसर प्रदान करता है।
इसके परिणाम स्वयं इसकी सफलता की कहानी कहते हैं। जेईई-एडवांस्ड-2026 में एलन के 24 क्लासरूम विद्यार्थियों ने टॉप-50 आॅल इंडिया रैंक में स्थान बनाया। वहीं नीट-2025 में एलन के 39 विद्यार्थी टॉप-100 में शामिल रहे।
ये केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि ऐसे युवाओं की कहानियाँ हैं, जिनका भविष्य उनकी क्षमता पर शुरुआती विश्वास से संवर सका। टैलेंटेक्स वही पहला विश्वास है जो बेहतर शुरुआत है।‘‘
7 जुलाई तक 99 रुपए में रजिस्ट्रेशन
वेबसाइट लॉन्च होने के साथ ही एलन टैलेंटेक्स-2027 के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। अर्ली बर्ड अवसर के तहत 7 जुलाई तक सिर्फ 99 रूपए में रजिस्ट्रेशन करवाए जा सकते हैं। शुरुआत से अब तक 21 लाख से अधिक विद्यार्थी टैलेंटैक्स में शामिल हो चुके हैं। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा। कक्षा 5वीं से 10वीं तक के विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं तथा आकर्षक पुरस्कारों के साथ एलन कोर्स फीस पर 90 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। परीक्षा परिणाम के अतिरिक्त प्रत्येक प्रतिभागी को कम्पीटिटिव सक्सेस इंडेक्स भी प्रदान किया जाएगा।
यह एक विशिष्ट परफॉर्मेंस इंडिकेटर है, जो विद्यार्थियों को अपनी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का आकलन करने में मदद करेगा। जो विद्यार्थी पहले से एलन के क्लासरूम कोर्स में अध्ययनरत हैं, वे भी इस परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। विद्यार्थी https://allen.in/tallentex. पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद उन्हें पोर्टल पर उपलब्ध प्रैक्टिस टेस्ट पेपर्स का भी लाभ मिलेगा। परीक्षा का सिलेबस एनसीईआरटी आधारित होगा, जबकि परीक्षा पैटर्न एवं विस्तृत सिलेबस की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी एवं नियम एवं शर्तों के लिए वेबसाइट पर विजिट करें।

