उपभोक्ता सशक्तिकरण विकसित भारत की सर्वोपरि विशेषता होगी: पीयूष गोयल

0
147

नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक और ऑटो क्षेत्र की कंपनियों की मनमानी पर लगाम लगाने की शुरुआत हो गई है। अब इन कंपनियों को ग्राहकों को यह बताना होगा कि उनके उत्पादों पर मरम्मत का अधिकार क्या है, कलपुर्जों की कीमत कितनी है। हर सामान की उपलब्धता की जानकारी भी देनी होगी।

यह सभी सूचना एक ही पोर्टल पर मिलेगी। उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को, राइट टू रिपेयर पोर्टल और एनटीएच नाम के एप को लॉन्च किया। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के मौके पर इस पोर्टल की शुरुआत होने से एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी कंपनियों के उत्पादों की जानकारी होगी। साथ ही सेल्फ रेगुलेशन भी बनाया जाएगा। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय का विभाग और आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी के बीच एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए।

भारत में उपभोक्ता सशक्तीकरण को लेकर किए जा रहे प्रयास भारत को विश्व में मजबूत उपभोक्तान्मुख व्यवस्था के तौर पर स्थापित कर रहे हैं। यह विकसित भारत की प्रमुख पहचान बनने की राह पर है। यह बात केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कही। वह नई दिल्ली में शनिवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। गोयल ने कहा, उपभोक्ता विभाग की ऑनलाइन सेवाओं और मामलों के त्वरित निपटान से गुणवत्ता की महत्ता स्थापित हुई है। देश में उपभोक्ता आयोग समय की जरूरत है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सभी पहलों के केंद्र में उपभोक्ताओं को रखने का आह्वान करते हुए शनिवार को इस बात पर जोर दिया कि उपभोक्ता सशक्तिकरण एक विकसित भारत की सर्वोपरि विशेषता होगी। वह नई दिल्ली में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसके अलावा, गोयल ने इस बात पर प्रकाश डाला कि उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा की गई पहल तीन महत्वपूर्ण विषयों के साथ प्रतिध्वनित होती हैं जिन्हें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्त किया है – “अभिसरण, क्षमता निर्माण और जलवायु परिवर्तन।