क्या उज्जैन की सुंदरी निकिता पोरवाल बनेगी मिस वर्ल्ड 2026, फिनाले आज

0
13

उज्जैन। Nikita Porwal: मिस वर्ल्ड 2026 का फिनाले आज शनिवार को है। भारत की तरफ से निकिता पोरवाल ने भागीदारी की है। ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड राउंड’ के लिए निकिता ने जो परिधान पहना, उसकी खूब चर्चा हो रही है।

उनके लिबास में भारतीय संस्कृति की झलक मिली। देवी का रूप रखकर जब वे रैंप वॉक करने आईं तो विश्व सुंदरी प्रतियोगिता के लिए मुकाबले में उतरीं 111 सुंदरियों से अलग लगीं। जानिए कौन हैं निकिता?

निकिता पोरवाल महाकाल की नगरी मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली हैं। निकिता की स्कूली एजुकेशन उज्जैन के कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई। महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है।

मिस इंडिया वर्ल्ड बनीं

  • निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का खिताब जीता था।
  • साल 2024 में जब निकिता के सिर पर फेमिना मिस इंडिया की विजेता का ताज सजा तो एक रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हुआ।
  • उज्जैन नगरी से पहली बार किसी ने ये प्रतियोगिता जीती।
  • मिस इंडिया वर्ल्ड बनने से पहले निकिता पोरवाल ग्लैमर की दुनिया में कदम रख चुकी थीं।
  • 18 साल की उम्र में एक टीवी एंकर के तौर पर उन्होंने अपना करियर शुरू किया।
  • निकिता फिल्मों में भी काम करना चाहती हैं। उनकी चाहत संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशक साथ काम करने की है।

साल 2024 के अगस्त में निकिता को फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश का खिताब भी मिला। निकिता को ड्रामा, पेंटिंग, लेखन और फिल्में देखने का शौक है। ड्रामा के प्रति निकिता की रुचि इतनी है कि उन्होंने नेशनल ही नहीं, इंटरनेशनल स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। निकिता रामलीला में माता सीता और श्रीकृष्ण लीला में राधा का किरदार भी निभा चुकी हैं।

फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 की विनर निकिता पोरवाल ने हाल ही में अपने शानदार डांस से कई लोगों का ध्यान खींचा। उज्जैन की रहने वाली पोरवाल अभी वियतनाम में 73वें मिस वर्ल्ड पेजेंट में इंडिया को रिप्रेजेंट कर रही हैं। “डांसेस ऑफ़ द वर्ल्ड” राउंड के दौरान, पोरवाल ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और कई लोग चाहते थे कि काश यह थोड़ी और देर तक चलता।
एक्सेसरीज़ के बारे में बात करते हुए, पोरवाल ने बताया कि तराशी हुई सोने की बस्टियर, झुमके, सिर का गहना और बॉडी ज्वेलरी अमामा ज्वेल्स की थीं। यह सच है कि एक्सेसरीज़ ने पहनावे को एक चमकदार, शाही ताकत दी, जबकि धोती स्टाइल ड्रेप, हाथ का टपका वर्क और कैलिडोस्कोपिक डिटेलिंग लुक को टाइमलेस और कंटेंपररी दोनों बनाती है।

निकिता ने छोटी उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। शुरुआत में उनका मन पढ़ाई में था, लेकिन बाद में उन्होंने गुजरात के वडोदरा जाकर एक्टिंग सीखी। यही कारण था कि निकिता करीब 18 साल की उम्र में ही टीवी होस्ट बन गई थी।

निकिता पोरवाल के पिता अशोक पोरवाल ने ‘बातचीत में बताया था, ‘निकिता को लेखन का भी शौक था, उसने नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज के लिए डायलॉग भी लिखे। निकिता जिस किरदार को मंच पर निभाती थी, उसके डायलॉग और स्क्रिप्ट खुद ही लिखती थीं’।