ईशा की शादी के लिए दुल्हन की तरह सजा 27 मंजिला ‘एंटीलिया’

0
2674

मुंबई। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा की शादी के लिए 27 मंजिला एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सोशल मीडिया पर दुनिया के इस सबसे महंगे घर की कुछ तस्वीरे वायरल हो रही है। जिसका मुख्य दरवाजा गोल्डन कलर की रैपिंग के साथ लाल गुलाब से सजाया गया है। इसमें कहीं-कहीं सफेद रंग की झालरों का सभी इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि ईशा अंबानी और आनंद पीरामल 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे।

भारतीय उद्योग जगत की सबसे महंगी शादी
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक यह शादी भारतीय उद्योग जगत की सबसे महंगी शादी हो सकती है। इसमें लगभग 10 करोड़ डॉलर (723 करोड़ रुपए) तक खर्च होने की संभावना है।
एंटीलिया से विदा होगी ईशा अंबानी

ईशा की शादी किसी महंगे होटल या पैलेस में नहीं बल्कि उनके घर एंटीलिया से ही होगी। शादी के मुख्य रस्में अंबानी परिवार घर से ही अदा करेगा। इसके चलते यहां सुरक्षा के खासे इंतजाम किए गए हैं।

कम मेहमानों को ही दिया न्यौता
जानकारी के अनुसार,ईशा और आनंद की शादी में कम मेहमान ही शामिल होंगे। इनकी संख्या लगभग 600 हो सकती है। शादी में दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही होंगे। शादी के एक दिन बाद शुक्रवार को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) मैदान में होगा। रिसेप्शन में सिर्फ वीवीआईपी गेस्ट ही होंगे, जिनकी सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।

ऐसा है अंबानी का ‘एंटीलिया’
मुंबई स्थित 27 मंजिला ‘एंटीलिया’ लगभग 12912 करोड़ रुपए में बनकर तैयार हुआ था। यह 2010 में बनकर तैयार हुआ था, इसकी देखरेख 600 एम्प्लाई करते हैं। इस घर में 3 हेलिपैड और 9 लिफ्ट के साथ ही एक स्पेशल थिएटर भी है।

अंबानी का यह घर 400,000 स्क्वेयर फीट में बना है। इसके 6 फ्लोर पर पार्किंग व्यवस्था है, जहां एक साथ 160 से ज्यादा कारें पार्क की जा सकती है। परिवार की सुविधा के लिए घर में स्पा सेंटर, मंदिर, योगा स्टूडियो, आइस्क्रीम रूम और लगभग 3 से ज्यादा स्विमिंग पूल हैं।