इंदौर में नए चने की आवक शुरू, तुअर-मसूर के भाव में तेजी

1424

इंदौर। संयोगितागंज अनाज मंडी में बृहस्पतिवार को नया चना आया जो किस्मानुसार 4301 से 4611 रुपये प्रति क्विंटल बिका। ग्राहकी कमी से चना कांटा 25 और चना देसी 50 रुपये क्विंटल सस्ता हुआ। मांग बढ़ने से तुअर (अरहर) 150 रुपये और मसूर के भाव 25 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। मंडी में 30 बोरी चना, 100 बोरी मक्का और 400 बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन चना (कांटा) 4400 से 4425, चना (देसी) 4250 से 4300, डबल डॉलर 5000 से 5200, मसूर 3950 से 3975, हल्की 3650 से 3700, मूंग 5200 से 5500, हल्की 4800 से 5000, तुअर निमाड़ी (अरहर) 4200 से 4300, नई तुअर निमाड़ी 4600 से 4700, महाराष्ट्र सफेद तुअर (अरहर) 4750 से 4800, नई महाराष्ट्र सफेद तुअर 5100 से 5200, उड़द 5200 से 5400, हल्की 4200 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 5750 से 5950, तुअर दाल फूल 6150 से 6350, तुअर दाल बोल्ड 6750 से 6950, आयातित तुअर दाल 5000 से 5100चना दाल 5400 से 5600, आयातित चना दाल 5000 से 5200मसूर दाल 5100 से 5350मूंग दाल 6500 से 6700, मूंग मोगर 6700 से 6900 उड़द दाल 5700 से 5900, उड़द मोगर 6800 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।