इंदौर मंडी : मिलर्स की मांग से चना और मसूर में तेजी, उड़द सस्ती

748

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को मिलर्स की मांग से चना के भाव में 100 रुपये और मसूर के भाव में 25 रुपये क्विंटल की तेजी रही। उड़द के भाव गुरुवार की तुलना में 100 रुपये की गिरावट लिए रहे। तुअर दाल मांग कमी से 100 रुपये क्विंटल सस्ती होकर बिकी। कारोबारी सूत्रों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार के दिन 1000 बोरी गेहूं और 250 बोरी मक्का की आवक हुई।

दलहन चना (कांटा) 4450 से 4500, चना (देसी) 4350 से 4400, डबल डॉलर 5000 से 5200, मसूर 3850 से 3875, हल्की 3600 से 3650, मूंग 5400 से 5800, हल्की 4800 से 5000, तुअर निमाड़ी (अरहर) 4100 से 4200, महाराष्ट्र सफेद तुअर (अरहर) 4700 से 4750, उड़द 5100 से 5300, हल्की 4200 से 4300 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 5800 से 6000, तुअर दाल फूल 6200 से 6400, तुअर दाल बोल्ड 6800 से 7000, आयातित तुअर दाल 5000 से 5100चना दाल 5550 से 5750, आयातित चना दाल 5000 से 5200मसूर दाल 5050 से 5300मूंग दाल 6500 से 6700, मूंग मोगर 6700 से 6900 उड़द दाल 5700 से 5900, उड़द मोगर 6800 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल। मक्कापीली मक्का 1650 से 1690, मक्का गजर 1800 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल।