इंदौर मंडी: कमजोर मांग से मूंग एवं तुअर सस्ती, मसूर महंगी

652

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को खरीदी कमी से मूंग 100 और लाल तुअर (अरहर) 50 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी। मांग से मसूर में 25 रुपये क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। ग्राहकी सुधार से चना दाल 50 व मसूर दाल 50 रुपये क्विंटल महंगी बिकी। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में 500 बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन: चनाकांटा 4150 से 4200, देसी 4050 से 4100, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 3700 से 3725, हल्की 3400 से 3450, मूंग 4800 से 5000, हल्की 4200 से 4500, तुअर निमाड़ी (लाल) 3500 से 3600, महाराष्ट्र सफेद तुअर 3850 से 3900, उड़द 3600 से 3700, हल्की 2800 से 3000, उड़द नई 3800 से 4100 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 4750 से 4800, तुअर दाल फूल 5300 से 5400, तुअर दाल बोल्ड 5800 से 6200, आयातित तुअर दाल 5000 से 5100 चना दाल 5250 से 5650, आयातित चना दाल 5000 से 5200 मसूर दाल 4700 से 5250 मूंग दाल 6200 से 6300, मूंग मोगर 6200 से 6800 उड़द दाल 4500 से 5000, उड़द मोगर 5500 से 5700 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।