इंदौर बाजार/ सोयाबीन रिफाइंड और पाम तेल के भाव में गिरावट

235

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शनिवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की गिरावट रही। आज पाम तेल पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम सस्ता बिका। सियागंज किराना बाजार में शक्कर, रवा और मैदा में ग्राहकी शुक्रवार की तुलना में शानदार रही। कारोबारी सूत्रों के मुताबिक शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई।

तिलहन: सरसों (निमाड़ी) 5900 से 6000, सोयाबीन 4800 से 5400 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल 1680 से 1700, सोयाबीन रिफाइंड तेल 1060 से 1065, सोयाबीन साल्वेंट 1040 से 1045, पाम तेल 1010 से 1015 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

कपास्या खली: कपास्या खली इंदौर 1800, कपास्या खली देवास 18000, कपास्या खली उज्जैन 1800, कपास्या खली खंडवा 1775, कपास्या खली बुरहानपुर 1775 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या खली अकोला 2700 रुपये प्रति क्विंटल।

शक्कर: शक्कर 3540 से 3580, शक्कर (एम) 3600 से 3650 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला: खोपरा गोला 125 से 145 प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 1950 से 3800 रुपये प्रति 15 किलोग्राम।

हल्दी: हल्दी (खड़ी) सांगली 155 से 158, हल्दी (खड़ी) निजामाबाद 110 से 125, पिसी हल्दी 165 से 185 रुपये प्रति किलोग्राम। साबूदाना: साबूदाना 6500 से 7000, पैकिंग में 7700 से 7900 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा: गेहूं का पिसा आटा 1380, मैदा 1440, रवा 1480, चना बेसन 3375 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।