इंदौर बाजार/ सोयाबीन रिफाइंड तेल और कपास्या खली के भाव में गिरावट

231

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शुक्रवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम की गिरावट रही। कपास्या खली 75 रुपये प्रति 60 किलोग्राम सस्ती होकर बिकी। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में मैदा 10 रुपये और रवा के भाव में 10 रुपये प्रति 50 किलोग्राम की तेजी आई।. कारोबारी सूत्रों के मुताबिक शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई।

तिलहन: सरसों (निमाड़ी) 5600 से 5800, सोयाबीन 4800 से 5600 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल 1620 से 1630, सोयाबीन रिफाइंड तेल 1220 से 1225, सोयाबीन साल्वेंट 1200 से 1205, पाम तेल 972 से 975 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

कपास्या खली: कपास्या खली इंदौर 2000, कपास्या खली देवास 2000, कपास्या खली उज्जैन 2000, कपास्या खली खंडवा 1975, कपास्या खली बुरहानपुर 1975 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या खली अकोला 3000 रुपये प्रति क्विंटल।

शक्कर: शक्कर 3480 से 3520, शक्कर (एम) 3600 से 3650 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला: खोपरा गोला 138 से 165 प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2050 से 3600 रुपये प्रति 15 किलोग्राम।

हल्दी: हल्दी (खड़ी) सांगली 160 से 162, हल्दी (खड़ी) निजामाबाद 100 से 120, पिसी हल्दी 165 से 185 रुपये प्रति किलोग्राम। साबूदाना: साबूदाना 5800 से 6200, पैकिंग में 6400 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा: गेहूं आटा 1680, मैदा 1720, रवा 1760, चना बेसन 3275 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।