इंदौर बाजार: पाम तेल में गिरावट, कपास्या खली तेज

0
752

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में बुधवार को पाम तेल के भाव में पांच रुपये प्रति दस किलोग्राम (मंगलवार की तुलना में) की कमी दर्ज की गई। पशुआहार कपास्या खली के भाव में 15 रुपये प्रति 60 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई।

तेल: मूंगफली तेल इंदौर 960 से 980, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 778 से 780, सोयाबीन साल्वेंट 740 से 745, पाम तेल 675 से 680 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार: कपास्या खली इंदौर 1400, देवास 1400, उज्जैन 1400, खंडवा 1380, बुरहानपुर 1380, अकोला 2150 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी।

कपास्या तेल: कपास्या तेल इंदौर 695 से 700 महाराष्ट्र 685 से 687 तथा गुजरात 695 से 700 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

इंदौर अनाज मंडी में अमावस का अवकाश
स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को अमावस होने से अवकाश रहा।